#CwG2018 : टेबल टेनिस में सिंगापुर की बादशाहत खत्म, भारतीय महिला टीम ने पहली बार जीता गोल्ड

गोल्ड कोस्ट : 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराया. भारतीय महिला टीम का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है. […]
गोल्ड कोस्ट : 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया.
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराया. भारतीय महिला टीम का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारतीय टीम ने 3-0 से हराया था. भारतीय टीम दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची. इससे पहले 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी महिला टीम फाइनल में पहुंची थी. राष्ट्रमंडल खेलों में 2002 में टेबल टेनिस को शामिल किये जाने के बाद से इसमें सिंगापुर का दबदबा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




