ePaper

#CWG2018 : तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन

Updated at : 07 Apr 2018 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
#CWG2018 : तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन

गोल्ड कोस्ट : भारतीय खिलाड़ियों का 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे दिन का प्रदर्शन / नतीजे. भारोत्तोलन : सतीश शिवालिंगम ने पुरुषों के 77 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता. आर वेंकट राहुल ने पुरुषों के 85 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता वंदना गुप्ता (63 किग्रा ) महिला वर्ग में पांचवें स्थान पर […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट : भारतीय खिलाड़ियों का 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे दिन का प्रदर्शन / नतीजे.

भारोत्तोलन : सतीश शिवालिंगम ने पुरुषों के 77 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता. आर वेंकट राहुल ने पुरुषों के 85 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता वंदना गुप्ता (63 किग्रा ) महिला वर्ग में पांचवें स्थान पर रही.

बैडमिंटन : मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत ने मॉरिशस को 3-0 से हराया.

हॉकी (पुरुष) : भारत ने पाकिस्तान से 2-2 से ड्रॉ खेला.

टेबल टेनिस (महिला टीम स्पर्धा) : भारत ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 3-0 से मात दी. पुरुष टीम स्पर्धा : भारत ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 3-0 से मात दी.

मुक्केबाजी : सरिता देवी (60 किग्रा ) बारबाडोस की किम्बर्ले गिटेंस को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची. मनोज कुमार (69 किग्रा ) तंजानिया के कासिम एंबुंडविके को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हसमुद्दीन मोहम्मद (56 किग्रा ) वनुआतु के बो वारावारा को हराकर क्वार्टर फाइनल में

जिम्नास्टिक : योगेश्वर पुरुष व्यक्तिगत ऑलराउंड फाइनल में 14 वें स्थान पर रहे. अरुणा बेद्दा व्यक्तिगत ऑलराउंड फाइनल में 14 वें स्थान पर रही जबकि प्रणति दास 16 वें स्थान पर रही.

तैराकी : श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे. साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में आठवें स्थान पर रहे.

बास्केटबॉल (पुरुष ) : भारतीय टीम इंग्लैंड से 54-100 से हारी.

साइकिलिंग : मंजीत सिंह पुरुष 15 किमी स्क्रैच क्वाली फाइंग हीट में 13 वें स्थान पर रहे. सानुराज सानांदाराज पुरुष स्प्रिंट क्वालीफाइंग में 20 वें , रंजीत सिंह 21 वें और साहिल कुमार 22 वें स्थान पर रहे.

स्क्वाश : महिल एकल क्लासिक प्लेट क्वार्टर फाइनल में दीपिका पल्लिकल कार्तिक ने सामंथा कोर्नेट को वाकओवर दिया.

लॉन बॉल्स : महिला क्वार्टरफाइनल में भारतीय टीम माल्टा से 11-13 से हारी. पुरुषों के सेक्शनल प्ले में भारतीय टीम को नोरफोल्क द्वीप ने 7-17 से मात दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola