CWG2018 : पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय भारोत्तोलक बने दीपक लाठेर

Published at :06 Apr 2018 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
CWG2018 : पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय भारोत्तोलक बने दीपक लाठेर

गोल्ड कोस्ट : भारत के युवा भारोत्तोलक दीपक लाठेर आज यहां 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले सबसे युवा भारोत्तोलक बन गये. राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे हरियाणा के 18 साल के लाठेर कुल 295 किग्रा (136 किग्रा+159 किग्रा) का भार उठाकर […]

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट :
भारत के युवा भारोत्तोलक दीपक लाठेर आज यहां 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले सबसे युवा भारोत्तोलक बन गये. राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे हरियाणा के 18 साल के लाठेर कुल 295 किग्रा (136 किग्रा+159 किग्रा) का भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे.

उनके करीबी प्रतिद्वंदी वैपावा लोअने अंतिम दो भार नहीं उठा सके जिससे उनका कुल भार 292 किग्रा ही रह गया. इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गारेथ ईवांस(299 किग्रा) और रजत श्रीलंका के इंदिका दिस्सानायके(297 किग्रा) के नाम रहा. लाठेर के नाम सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले में भी शामिल है. उन्होंने 15 साल की उम्र में 62 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था. सैन्य खेल संस्थान में चालक का प्रशिक्षण ले रहे लाठेर की प्रतिभा देख कोचों ने उन्हें भारोत्तोलन में हाथ आजमाने की सलाह दी.

CWG 2018 : वेटलिफ्टिंग में संजीता चानू ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड मेडल

इससे पहले भारोत्तोलन में मीराबाई चानू (48 किग्रा) और संजीता चानू (53 किग्रा) ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता तो वही पी गुरूराजा ने 56 किग्रा पुरूष वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, भारतीय भारोत्तोलकों ने इन खेलों में अब तक चार पदक जीते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola