ePaper

Commonwealth Games 2018 : ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरूराजा ने जीता सिल्वर मेडल

Updated at : 05 Apr 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Commonwealth Games 2018 : ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरूराजा ने जीता सिल्वर मेडल

गोल्ड कोस्ट : वेटलिफ्टिर पी गुरूराजा ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिस्पर्धा के पहले ही दिन पुरूषों के 56 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में पहला पदक डाला. कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण कर रहे 25 बरस के गुरूराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो ( 111 और 138 […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट : वेटलिफ्टिर पी गुरूराजा ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिस्पर्धा के पहले ही दिन पुरूषों के 56 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में पहला पदक डाला. कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण कर रहे 25 बरस के गुरूराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो ( 111 और 138 ) वजन उठाया. मलेशिया के तीन बार के चैम्पियन मोहम्मद इजहार अहमद ने खेलों में नया रिकार्ड बनाते हुए 261 किलो ( 117 और 144 ) वजन उठाकर पीला तमगा अपने नाम किया.

जीत के बाद गुरूराजा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इन खेलों में भारत का पहला मेडल जीता. यह मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं है लेकिन मुझे सिल्वर मेडल जीतने की खुशी है. गुरूराजा स्नैच के बाद तीसरे स्थान पर थे जिन्होंने दो प्रयास में 111 किलो वजन उठाया. क्लीन और जर्क में पहले दो प्रयास में वह नाकाम रहे लेकिन आखिरी प्रयास में 138 किलो वजन उठाकर रजत सुनिश्चित किया.

उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि मेरे दूसरे लिफ्ट को वैध क्यो नहीं माना गया. यदि इसे वैध माना जाता तो मैं बेहतर लिफ्ट करके स्वर्ण भी जीत सकता था. मैं फिर भी खुश हूं. अहमद ने अपने हमवतन हामिजान अमीरूल इब्राहिम का 116 किलो का स्नैच का रिकार्ड बेहतर किया जो उन्होंने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया था. उन्होंने ओवरआल रिकार्ड भी तोड़ा जो इब्राहिम के ही नाम था. श्रीलंका के लकमल चतुरंगा को ब्रोंज मेडल मिला. भारतीय वायुसेना के निचली श्रेणी के कर्मचारी गुरूराजा का यह पदक उनकी अपार मेहनत और कुछ अच्छी किस्मत का नतीजा है. ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरूराजा पहलवान बनना चाहते थे लेकिन कोच की पैनी नजरों ने उनमें वेटलिफ्टिर की प्रतिभा देखी और इस खेल में पदार्पण कराया.

गुरूराजा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने वेटलिफ्टिंग चुना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola