CWG 2018 : खेल गांव में मुफ्त बटेंगे 225,000 कंडोम, हर एथलीट को 34

कोस्ट : गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है जहां उनके लिये लगभग 225,000 कंडोम, 17000 टायलेट रोल्स और मुफ्त आईसक्रीम की व्यवस्था भी की गयी है. बुधवार को होने वाले उदघाटन समारोह से पहले हजारों प्रतिभागी और सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित अपने अस्थायी निवास […]
कोस्ट : गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है जहां उनके लिये लगभग 225,000 कंडोम, 17000 टायलेट रोल्स और मुफ्त आईसक्रीम की व्यवस्था भी की गयी है.
बुधवार को होने वाले उदघाटन समारोह से पहले हजारों प्रतिभागी और सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी समुद्री तट पर स्थित अपने अस्थायी निवास पर पहुंच गये हैं. आयोजकों को उम्मीद है कि 6000 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिये खेल गांव आरामदेह और सुरक्षित होगा. इसमें उनका यौन स्वास्थ्य भी शामिल है.
बड़ी संख्या में मुफ्त कंडोम की व्यवस्था की गयी है जो लगभग 34 कंडोम प्रति व्यक्ति है. यह 11 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के हिसाब से लगभग तीन कंडोम प्रतिदिन है. दक्षिण कोरिया में हाल में आयोजित प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में आयोजकों ने 110,000 मुफ्त कंडोम बांटे थे जो कि शीतकालीन ओलंपिक का रिकार्ड है.
रियो ओलंपिक में 450,000 कंडोम वितरित किये गये थे जहां यौन संक्रमण से होने वाले रोग जिका का खतरा था. गोल्ड कोस्ट गांव में प्रतिभागी वर्चुअल रियलटी कंप्यूटर गेम खेलकर या तैराकी, कृत्रिम झरने के पास समय बिताकर या पियानो बजाकर तनाव और थकान दूर कर सकते हैं.
इसके अलावा उनके लिये मुफ्त आईसक्रीम की भी व्यवस्था की गयी है. यहां का डाइनिंग रूम 24 घंटे खुला रहेगा और लगभग 300 रसोईये भोजन तैयार करेंगे. भोजन में वेगान, शाकाहारी, हलाल और ग्लूटेन मुक्त या लैक्टोज मुक्त खाना भी शामिल है. खेल गांव में 1250 अपार्टमेंट हैं जो 2019 के शुरूआती महीनों से बिक्री या किराये पर लेने के लिये उपलब्ध रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




