बंगाल और केरल के बीच संतोष ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला

कोलकाता : मौजूदा चैम्पियन बंगाल को संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिताब 33 वीं बार उठाने के लिए यहां के साल्टलेक स्टेडियम में रविवार को केरल से भिड़ना होगा. सेमीफाइनल के करीबी मुकाबले में कर्नाटक को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की. दूसरे सेमीफाइनल में पांच बार की चैम्पियन केरल ने मिजोरम को 1-0 से मात […]
कोलकाता : मौजूदा चैम्पियन बंगाल को संतोष ट्रॉफी फुटबॉल खिताब 33 वीं बार उठाने के लिए यहां के साल्टलेक स्टेडियम में रविवार को केरल से भिड़ना होगा. सेमीफाइनल के करीबी मुकाबले में कर्नाटक को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की.
दूसरे सेमीफाइनल में पांच बार की चैम्पियन केरल ने मिजोरम को 1-0 से मात दी. घरेलू मैदान में फाइनल के लिए उतरने वाली बंगाल की टीम केरल से ग्रुप चरण में 0-1 से मिली शिकस्त का बदला भी लेना चाहेगी. बंगाल के मुख्य कोच रंजन चौधरी का मानना है कि फाइनल पूरी तरह अलग मुकाबला होगा.
चौधरी ने कहा, टीम पर कोई दबाव नहीं है. टीम को केरल के खिलाफ फाइनल जीतने की अपनी क्षमता पर विश्वास है. केरल के कोच साथीवन बालन ने कहा, मैं अपनी टीम की प्रगति से बहुत खुश हूं, जिसने मैच दर मैच बहुत सुधार किया है. हम बंगाल का बहुत सम्मान है लेकिन मुझे पता है कि मेरे खिलाड़ी खिताब जीतने में सक्षम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




