भारत को निराशा : नहीं मिली फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी, पोलैंड ने मारी बाजी

Published at :17 Mar 2018 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को निराशा : नहीं मिली फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी, पोलैंड ने मारी बाजी

नयी दिल्ली : फीफा ने अगामी अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी की भारतीय उम्मीदों तोड़ते हुए इसका अधिकार पोलैंड को दे दिया. यह यूरोपीय देश टूर्नामेंट के 2019 संस्करण की मेजबानी करेगा. पोलैंड को मेजबानी देने का फैसला कोलंबिया के बोगोटा में हुई फीफा परिषद की बैठक में किया लिया गया. भारत ने पिछले साल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फीफा ने अगामी अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी की भारतीय उम्मीदों तोड़ते हुए इसका अधिकार पोलैंड को दे दिया. यह यूरोपीय देश टूर्नामेंट के 2019 संस्करण की मेजबानी करेगा. पोलैंड को मेजबानी देने का फैसला कोलंबिया के बोगोटा में हुई फीफा परिषद की बैठक में किया लिया गया.

भारत ने पिछले साल अक्तूबर में अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद इसके लिए दावा पेश किया था. अंडर-17 विश्व कप की सफलता ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ( एआईएफएफ) को दो साल के अंदर फीफा का एक और टूर्नामेंट की दावेदारी करने का हौसला दिया. भारत और पोलैंड ने इसकी मेजबानी के लिए जरूरी शर्त ‘तैयार स्टेडियम’ पर खरे उतरे. टूर्नामेंट का आयोजन मई या जून में होगा और इस दौरान भारत में गर्मी का मौसम होता है. भीषण गर्मी में खिलाड़ियों को खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. माना जा रहा है गर्मी के कारण ही फीफा ने पोलैंड को मेजबानी देने का फैसला किया.

अंडर-20 विश्व कप से डिएगो माराडोना और लियोनल मेसी जैसे खिलाड़ी निकले हैं. माराडोना ने जापान में 1979 के विश्व कप में खेला था, जबकि मेसी नीदरलैंड में हुए 2005 के टूर्नामेंट में खेले थे. पिछली बार दक्षिण कोरिया ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी जिसे अर्जेंटीना ने जीता था. इस टूर्नामेंट को उन्होंने छह बार अपने नाम किया, जबकि ब्राजील ने इसे पांच बार जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola