आॅल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिंधू क्वार्टर फाइनल में, कड़े मुकाबले में जिंडापोल को हराया

Published at :15 Mar 2018 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
आॅल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिंधू क्वार्टर फाइनल में, कड़े मुकाबले में जिंडापोल को हराया

बर्मिंघम : ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू थाईलैंड की निश्चोन जिंडापोल को हराकर आॅल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने एक घंटे सात मिनट तक चला मुकाबला 21-13, 13-21, 21-18 से जीता. 2013 की चैंपियन इंतानोन रेचानोक के पहले दौर में बाहर होने […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू थाईलैंड की निश्चोन जिंडापोल को हराकर आॅल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने एक घंटे सात मिनट तक चला मुकाबला 21-13, 13-21, 21-18 से जीता.

2013 की चैंपियन इंतानोन रेचानोक के पहले दौर में बाहर होने के बाद जिंडापोल पर बड़ी जिम्मेदारी थी. उसने बेहतरीन खेल भी दिखाया, लेकिन सिंधू हमेशा एक कदम आगे ही रही. इस मैच से पहले सिंधू का उसके खिलाफ रिकाॅर्ड 2-1 का था. उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया. पहले गेम में शुरुआती छह अंक तक दोनों बराबरी पर थे, लेकिन बाद में सिंधू ने 7-3 की बढ़त बना ली. उसने बैकहैंड पर शानदार रिटर्न लगाकर बढ़त 8-3 की कर ली और ब्रेक तक बरकरार रखा. ब्रेक के बाद उसकी बढ़त 15-7 की हो गयी. थाई खिलाड़ी भी दोहरे अंक तक पहुंची, लेकिन लय कायम नहीं रख सकी और सिंधू ने पहला गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में जिंडापोल ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाते हुए 7-3 की बढ़त बना ली. सिंधू का शाट वाइड चला गया जिसके बाद थाई खिलाड़ी ने 11-3 से बढ़त कायम कर ली. जिंडापोल ने कलाई का जबर्दस्त खेल दिखाते हुए 14-10 की बढ़त बनायी. सिंधू ने लगातार तीन अंक लेकर स्कोर 13-17 कर दिया. दो शाॅट वाइड जाने से सिंधू ने जिंडापोल को सात अंक लेने का मौका दिया और उसने दूसरा गेम जीतकर मैच को अगले गेम तक खींचा. तीसरे गेम में सिंधू ने लय हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इससे पहले बुधवार की रात एचएस प्रणय ने आठवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन को 9-21, 21-18, 21-18 से हराया था. अब वह इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो से खेलेंगे. प्रणाव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने जर्मनी के मार्विन एमिल सेइडेल और लिंडा एफलेर को 21-19, 21-13 से हराया. अब वह चीन के वांग यिलयू और हुआंग डोंगपिंग से खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola