फीफा रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंचा भारत

Updated at : 15 Mar 2018 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंचा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम हाल के अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर फीफा की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंच गयी. यह पिछले एक वर्ष में दूसरा अवसर है जबकि भारत शीर्ष 100 में जगह बनाने में सफल रहा. भारत तीन पायदान आगे बढ़ा है जिससे वह वर्ष 2018 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम हाल के अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर फीफा की आज जारी ताजा विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंच गयी. यह पिछले एक वर्ष में दूसरा अवसर है जबकि भारत शीर्ष 100 में जगह बनाने में सफल रहा.

भारत तीन पायदान आगे बढ़ा है जिससे वह वर्ष 2018 में पहली बार शीर्ष 100 में पहुंचा. पिछले महीने तक टीम 102वें स्थान पर थी लेकिन छह अंक हासिल करने से टीम को रैंकिंग में फायदा मिला.

भारत के अब कुल 339 अंक हैं. हाल में एएफसी कप क्वालीफायर्स 2019 में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम लीबिया के साथ संयुक्त 99वें स्थान पर है. भारत अपना अगला मैच अब 27 मार्च को किर्गीज गणराज्य के खिलाफ बिस्केक में खेलेगा.
इस एएफसी कप 2019 के क्वालीफाईंग मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम अपनी रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेगी क्योंकि वह टूर्नामेंट के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. भारत की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी.
स्टीफन कान्सटेनटाइन की कोचिंग वाली टीम 2017 में 96वें स्थान पर पहुंची थी लेकिन वह अपने इस स्थान को बरकरार रखने में नाकाम रही थी. भारत एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के देशों में रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गया है.
इस सूची में ईरान (ओवरआल 33वें) और ऑस्ट्रेलिया (37वें) शीर्ष 50 में शामिल देश हैं. जर्मनी विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर बना हुआ है. उसके बाद ब्राजील, पुर्तगाल, अर्जेंटीना और बेल्जियम का नंबर आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola