भारतीय हॉकी टीम में श्रीजेश की वापसी, सरदार बाहर

नयी दिल्ली : अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने गोल्ड कोस्ट में होने वाले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष हॉकी टीम में वापसी की है जबकि पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बाहर कर दिया गया है . भारतीय टीम की कप्तानी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे. भारत को पूल बी में पाकिस्तान, […]
नयी दिल्ली : अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने गोल्ड कोस्ट में होने वाले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष हॉकी टीम में वापसी की है जबकि पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बाहर कर दिया गया है . भारतीय टीम की कप्तानी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे. भारत को पूल बी में पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ रखा गया है. भारत को पहला मैच सात अप्रैल को पाकिस्तान से खेलना है. मनप्रीत टीम के कप्तान होंगे जबकि चिंगलेनसना सिंह उपकप्तान रहेंगे. मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2017 एशिया कप में स्वर्ण और भुवनेश्वर में हॉकी विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था.
अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश चोट से उबरकर लौटे हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम में अपना स्थान फिर हासिल किया . उनका साथ 22 बरस के सूरज करकेरा देंगे जिन्होंने श्रीजेश की गैर मौजूदगी में पिछले साल भुवनेश्वर में अच्छा प्रदर्शन किया. अजलन शाह कप में खराब प्रदर्शन के बाद सरदार का बाहर होना तय था हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रमनदीप सिंह को नहीं चुना जाना हैरानीभरा फैसला है. युवा दिलप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद को भी न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. दोनों ने अहम मैचों में गोल किये थे . डिफेंस में अनुभवी रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह , गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास होंगे . मिडफील्ड का दारोमदार कप्तान मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना, सुमित और विवेक संभालेंगे. वहीं फारवर्ड पंक्ति में एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह , ललित कुमार उपाध्याय , गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह शामिल हैं. मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के एशिया कप 2017 से लेकर अब तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर टीम चुनी गई है . हमने कई संयोजन आजमाये और हमारा मानना है कि यह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सबसे प्रभावी संयोजन होगा. ” उन्होंने कहा ,‘‘ टीम के प्रदर्शन में मैच दर मैच सुधार आ रहा है । हम अजलन शाह कप में पदक नहीं जीत सके लेकिन इससे राष्ट्रमंडल खेल में हमारे प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा .” पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत उपविजेता रहा लेकिन कप्तान मनप्रीत को इस बार खिताब जीतने का यकीन है .
टीम : गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा डिफेंडर : रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह ( कप्तान ), चिंगलेनसना सिंह, सुमित, विवेक सागर प्रसाद फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह . कोच : शोर्ड मारिन .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




