ISSF विश्व कप VIDEO : रिजवी ने स्वर्ण जबकि जीतू और मेहुली को कांस्य पदक

Published at :04 Mar 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
ISSF विश्व कप VIDEO : रिजवी ने स्वर्ण जबकि जीतू और मेहुली को कांस्य पदक

नयी दिल्ली : भारतीय निशानेबाज शहजार रिजवी ने अपने पहले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि जीतू राय और मेहुली घोष ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले. मेरठ के रिजवी ने मेक्सिको के गुवादालाजारा में चल रही इस प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय निशानेबाज शहजार रिजवी ने अपने पहले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकार्ड स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि जीतू राय और मेहुली घोष ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले.

मेरठ के रिजवी ने मेक्सिको के गुवादालाजारा में चल रही इस प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 243.3 अंक के विश्व रिकार्ड स्कोर से मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी के क्रिस्टियन रेट्ज को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया जिन्होंने 239.7 अंक का स्कोर बनाया.

शीर्ष पिस्टल निशानेबाज जीतू ने इसी स्पर्धा में 219 अंक के स्कोर से कांस्य पदक हासिल किया. भारत के तीन निशानेबाजों ने सत्र के पहले विश्व कप की इस स्पर्धा के फाइनल्स में जगह बनायी थी. ओम प्रकाश मिथारवल 198.4 अंक से चौथे स्थान पर रहे। मेहुली ने पदक तालिका में इजाफा किया, जिन्होंने महिला 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में विश्व जूनियर रिकार्ड 228.4 अंक के स्कोर से कांस्य पदक हासिल किया.

इसी महिला स्पर्धा में तीन भारतीय निशानेबाज फाइनल तक पहुंची थी. अंजुम मुदगिल 208.6 अंक से चौथे जबकि अपूर्वी चंदेला 144.1 अंक से सातवें स्थान पर रहीं. भारत ने प्रतियोगिता के शुरुआती दिन एक स्वर्ण और दो कांस्य से तीन पदक अपने नाम किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola