आईपीएल का नीलामी हफ्ता बेहद तनावपूर्ण था, मैं चिंतित था : राहुल द्रविड़

मुंबई : आईपीएल नीलामी के आसपास का हफ्ता ‘तनावपूर्ण’ था और भारतीय अंडर 19 कोच राहुल द्रविड़ ‘चिंतित’ थे क्योंकि विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बीच में उनके कुछ खिलाड़ी सांस रोककर लुभावने अनुबंधों का इंतजार कर रहे थे. हालांकि टीम के रिकार्ड चौथे अंडर 19 विश्व कप की राह में कोई अड़चन नहीं […]
मुंबई : आईपीएल नीलामी के आसपास का हफ्ता ‘तनावपूर्ण’ था और भारतीय अंडर 19 कोच राहुल द्रविड़ ‘चिंतित’ थे क्योंकि विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बीच में उनके कुछ खिलाड़ी सांस रोककर लुभावने अनुबंधों का इंतजार कर रहे थे.
हालांकि टीम के रिकार्ड चौथे अंडर 19 विश्व कप की राह में कोई अड़चन नहीं आयी और खिलाड़ियों का ध्यान भंग नहीं हुआ. द्रविड़ ने कहा, आईपीएल नीलामी के दौरान एक हफ्ता थोड़ा तनावपूर्ण था लेकिन लड़कों को श्रेय जाता है, इसके होने के बाद वे अभ्यास के लिए लौटे और जी जान लगा दी. केवल उन तीन दिनों के दौरान मैं थोड़ा चिंतित था.
राहुल द्रविड़ ने रिपोर्टर को सुधारा, कहा, मैं पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में नहीं गया था
अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम स्वदेश लौट गयी है. मुंबई एयरपोर्ट में चैंपियन खिलाडियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कप्तान पृथ्वी शा, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, शुभमन गिल और अनुकूल राय को आईपीएल में अच्छे अनुबंध मिले.
विराट कोहली के बारे में अश्विन ने कहा कुछ ऐसा सुनकर…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




