दक्षिण कोरिया विंटर ओलंपिक में वायरस का प्रकोप, हटाये गये 1,200 सुरक्षाकर्मी

Published at :06 Feb 2018 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया विंटर ओलंपिक में वायरस का प्रकोप, हटाये गये 1,200 सुरक्षाकर्मी

प्योंगचांग : दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक पर वायरस का खतरा मंडराने लगा है. वायरस के प्रकोप के चलते 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हटाया लिया गया है. आयोजकों ने यह जानकारी दी. इन सुरक्षाकर्मियों में से 41 को रविवार को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. उन्हें अस्पताल ले […]

विज्ञापन

प्योंगचांग : दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक पर वायरस का खतरा मंडराने लगा है. वायरस के प्रकोप के चलते 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हटाया लिया गया है.

आयोजकों ने यह जानकारी दी. इन सुरक्षाकर्मियों में से 41 को रविवार को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां नोरोवायरस संक्रमण का पता चला.

इसे भी पढ़ें…

डोपिंग बैन हटने के बावजूद रुसी खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलने की अनुमति नहीं

नोरोवायरस दूषित जल या खानपान की वस्तुओं के जरिये फैलता है और यह बेहद संक्रामक होता है. प्योंगचांग ओलंपिक आयोजक समिति के एक अधिकारी ने बताया, 1,200 लोगों को उनकी ड्यूटी से हटाया गया. उनकी जगह 900 सैनिकों को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola