वोज्नियाकी ने पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता

Published at :27 Jan 2018 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
वोज्नियाकी ने पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता

मेलबर्न : कैरोलिन वोज्नियाकी ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 7-6, 3-6, 6-4 से हराकर 43वें प्रयास में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. डेनमार्क की वोज्नियाकी इस जीत के साथ ही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई. मैराथन मुकाबले के बाद खिताब जीतने के साथ ही वह अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी. […]

विज्ञापन

मेलबर्न : कैरोलिन वोज्नियाकी ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 7-6, 3-6, 6-4 से हराकर 43वें प्रयास में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. डेनमार्क की वोज्नियाकी इस जीत के साथ ही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई. मैराथन मुकाबले के बाद खिताब जीतने के साथ ही वह अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी.

भीषण गर्मी और उमस के बीच दो घंटे 49 मिनट तक चले मैच में दोनों खिलाड़ियों को मेडिकल सहायता लेनी पड़ी. वोज्नियाकी 2009 और 2014 में अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंची थी. वह 2010 में शीर्ष रैंकिंग तक भी पहुंची लेकिन कभी ग्रैंडस्लैम नहीं जीत पाई थी.

दोनों का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल था. वोज्नियाकी ने आक्रामक शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बना ली. पिछले दो ग्रैंडस्लैम फाइनल में कोई सेट नहीं जीत सकी इस खिलाड़ी ने 5-3 की बढ़त कर ली. हालेप ने वापसी की कोशिश की लेकिन टाइब्रेक में पहला सेट वोज्नियाकी ने जीत लिया.
दूसरे सेट में हालेप ने अपने कोच को इशारा किया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है. उसका रक्तचाप चेक किया गया और बर्फ की पट्टी भी लगाई गई. उसने दूसरा सेट बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत लिया. तीसरे सेट में वोज्नियाकी को अपने फिजियो को बुलाना पड़ा. उसके बायें घुटने में पट्टी बांधी गई. उसने अपनी लय हासिल करते हुए यह सेट और मैच जीता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola