Pro Kabaddi League 2017 : गुजरात ने मुंबई को 39-28 से रौंदा, खिलाडि़यों को भाया रांची का मौसम

रांची : विवो पी के एल कबड्डी के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को दूसरे मैच के दूसरे हाफ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फॉच्युनजायंट्स ने यू मुंबा (मुंबई) को 39-28 से मात दे दी. गुजरात की टीम पहला हाफ खत्म होने पर केवल एक अंक से आगे थी पर उस की रक्षापंथी […]
रांची : विवो पी के एल कबड्डी के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को दूसरे मैच के दूसरे हाफ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फॉच्युनजायंट्स ने यू मुंबा (मुंबई) को 39-28 से मात दे दी. गुजरात की टीम पहला हाफ खत्म होने पर केवल एक अंक से आगे थी पर उस की रक्षापंथी ने दूसरे हाफ में ऐसा खेल दिखाया कि टीम 11 अंकों से विजयी हो गयी. गुजरात की टीम के लिये सब से सफल खिलाड़ी राजस्थान के 18 साल के सचिन रहे. जिन्होंने केवल एक ही रेड में चार अंक बना डाले.सभी टीम के खिलाडि़यों को रांची का मौसम काफी भा रहा है.
यू मुंबा की इस तरह की हार की एक वजह यह भी रही कि उस को गुजरात की टीम ने एक बार आल आउट भी कर दिया. इस मैच का हाफ टाइम खत्म होने पर गुजरात फॉच्युनजायंट्स के पास यू मुंबा के खिलाफ केवल एक अंक की बढ़त रही. जब यह हाफ समाप्त हुआ तो स्कोर 14-13 गुजरात के पक्ष में था. यू मुंबा भले ही एक अंक से पीछे रह गया हो पर यह उस के लिये खुशी की बात इसलिये हो सकती है, क्योंकि एक समय गुजरात के पक्ष में स्कोर 15-10 था. इस का मतलब यह हुआ कि यू मुंबा ने अपने खिलाफ बड़ी बढ़त को काफी कम कर लिया.
Quite an awesome start to the Ranchi leg with some mouth-watering performances! Here are the best moments from the night! pic.twitter.com/vI5Ji442iV
— ProKabaddi (@ProKabaddi) September 15, 2017
pro kabaddi league 2017 : रांची में प्रो कबड्डी का रंगारंग आगाज, पटना ने तेलुगू टायट्ंस को 46-30 से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










