खेल सामान पर GST से निशानेबाज चिंतित, वित्तमंत्री से मिलेगा NRAI

Published at :09 Aug 2017 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
खेल सामान पर GST से निशानेबाज चिंतित, वित्तमंत्री से मिलेगा NRAI

नयी दिल्ली : खेल सामान पर जीएसटी लागू होने से पूरे निशानेबाजी समुदाय में चिंता का माहौल है और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय से संपर्क करेगा. एनआरएआई ने कहा है कि वह निशानेबाजों के लिये अपनी ओर से हरसंभव कोशिश करेगा. खेल सामान पर माल एवं सेवा कर के तहत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल सामान पर जीएसटी लागू होने से पूरे निशानेबाजी समुदाय में चिंता का माहौल है और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय से संपर्क करेगा. एनआरएआई ने कहा है कि वह निशानेबाजों के लिये अपनी ओर से हरसंभव कोशिश करेगा.

खेल सामान पर माल एवं सेवा कर के तहत उंची दर से कर लगने से निशानेबाज काफी चिंतित हैं. इससे विदेश से निशानेबाजी उपकरण खरीदने पर उन्हें भारी खर्च करना पड़ेगा. एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा, हमने वित्त मंत्रालय के सामने यह मसला रखा है और हमें उम्मीद है कि इसका जल्दी हल निकलेगा. एनआरएआई अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगा कि खिलाडियों और खेल पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े.

पुजारा ने स्‍लेजिंग को सही बताया, लेकिन इस शर्त पर

पिस्टल किंग कहे जाने वाले जसपाल राणा ने कहा, खेल सामान पर जीएसटी लगाना अवरोधक है खासकर उन खिलाडियों के लिये जो गरीब घरों से आते हैं. उन्होंने कहा, ‘देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों की हौसलाअफजाई करने वाले की बजाय उन पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है कि खेल उपकरणों पर 18 से 28 प्रतिशत जीएसटी देना होगा. हाल ही में एनआरएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सांसद कैलाश नारायण सिंह देव ने संसद में यह मसला उठाया था. राणा ने कहा कि जीएसटी आधिकारिक तौर पर लागू होने से पहले वे कहां थे.

एशिया कप अंडर 19 को भारत के बाहर ले जाना चाहता है पाकिस्तान

उन्होंने कहा, महासंघ या सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. खिलाडियों की समस्याओं पर सरकार या महासंघ की ओर से सोशल मीडिया या किसी अन्य मंच पर कोई चिंता जाहिर नहीं की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola