श्रीकांत को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा ''बाई''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 2:21 PM
नयी दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने आज किदाम्बी श्रीकांत के लिए पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जिन्होंने आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया. वह पहले भारतीय पुरुष शटलर हैं जिन्होंने लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीते हैं. बाई अध्यक्ष हिमांत विश्व शर्मा ने श्रीकांत […]
नयी दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने आज किदाम्बी श्रीकांत के लिए पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जिन्होंने आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया.
वह पहले भारतीय पुरुष शटलर हैं जिन्होंने लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीते हैं. बाई अध्यक्ष हिमांत विश्व शर्मा ने श्रीकांत के लिए यह घोषणा की. उन्होंने शानदार जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘हमें श्रीकांत आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व है. यह अद्भुत रहा. उन्होंने एक बार फिर देश को ही गौरवान्वित नहीं किया बल्कि अपना नाम सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों की सूची में भी लिखवा लिया और श्रीकांत की प्रशंसा के लिये कोई भी शब्द काफी नहीं होगा. ‘
किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन पर कब्जा जमाया, चीन की चेन लोंग को हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










