किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन पर कब्जा जमाया, चीन की चेन लोंग को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 12:31 PM
सिडनी : भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने आज यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन पर सीधे सेटों में उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया. दुनिया के 11वें नंबर के श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज चीनी खिलाड़ी को […]
सिडनी : भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने आज यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन पर सीधे सेटों में उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया.
दुनिया के 11वें नंबर के श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज चीनी खिलाड़ी को 45 मिनट में 22-20 21-16 से जीत दर्ज की. चीन का यह शटलर इस बार का आल इंग्लैंड चैम्पियन भी है.
श्रीकांत इस टूर्नामेंट से पहले सिंगापुर और इंडोनेशिया के भी फाइनल में पहुंचे थे, वह दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज फाइनल में प्रवेश किया है. इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में वह सेमीफाइनल में पहुंचे थे, उन्होंने मुकाबले में शुरु में बढत हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के धीमे गेम से 10-6 से बढ़त बना ली.
लेकिन लोंग ने सही समय पर खुद को वापसी के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे स्मैश से 11-11 की बराबरी हासिल की. चीन के इस खिलाड़ी ने आक्रामकता दिखायी और सटीक बेसलाइन स्ट्रोक जमाये. लेकिन यह भारतीय भी हार नहीं मानने वाला था, उसने बेहतरीन ढंग से गेम में वापसी कर दो लाजवाब स्मैश जमाये.
इससे पहले सिंगापुर और इंडानेशिया में खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाले श्रीकांत इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुनकोरो, मलेशिया के ली चोंग वेई तथा चीन के चेन लोंग और लिन डैन के बाद लगातार तीन सुपर सीरीज फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










