31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर का शेड्‌यूल देखें

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्‌यूल जारी

IPL 2026 Playoffs : बीसीसीआई ने आईपीएल का फाइनल मुकाबला आयोजित करने का अवसर लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद को दिया है. यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है. यहां 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2026 Playoffs: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का शेड्‌यूल जारी कर दिया है. नरेंद्रमोदी स्टेडियम,अहमदाबाद को यह मौका मिला है कि वह लगातार दूसरे सत्र में आईपीएल फाइनल की मेजबानी करे.

31 मई को खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल

मीडिया को दी गई जानकारी में बीसीसीआई ने यह बताया है कि 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी क्वालीफायर एक धर्मशाला जबकि दो अन्य प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने बुधवार 6 मई को इसकी घोषणा की.

क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा

बीसीसीआई ने बताया कि क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी. इस मैच के विजेता को फाइनल में सीधा प्रवेश मिलेगा.एलिमिनेटर मैच 27 मई को खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इसी स्टेडियम में 29 मई को क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा.एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर एक में हारने वाली टीम का सामना करेगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी.

आईपीएल फाइनल का शेड्‌यूल

मैचतारीखस्थान
क्वालिफायर 126 मईएचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर27 मईन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़
क्वालिफायर 229 मईन्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,न्यू चंडीगढ़
फाइनल31 मईनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ये भी पढ़ें : संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola