संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा
संजू सैमसन
Sanju Samson : आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब शुरुआत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने लय में आ रही है. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर चेन्नई ने अपनी प्लेऑफ की दौड़ को जारी रखा है. दिल्ली को पस्त करने के बाद चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई है. चेन्नई ने अबतक 10 मैच खेले हैं और उनमें से 5 हारे हैं और 5 जीते हैं. टीम के खाते में 10 प्वाइंट है. टीम के इस प्रदर्शन में उनके बैटर संजू सैमसन की अहम भूमिका है.
Sanju Samson : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के हीरो रहे संजू सैमसम. संजू ने टीम की पारी की शुरुआत की और मैच के अंत तक नॉट आउट रहे. संजू ने 52 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए. उनकी बैटिंग की खूब तारीफ हो रही है. संजू सैमसन की बैटिंग की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि उनका प्रदर्शन ही सबकुछ कहता है.
संजू ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए
संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में सीएसके के लिए मैच विनिंग ईनिंग खेलते हुए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. मॉर्गन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी के लिए सैमसन की तारीफ की, जिसमें सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के शामिल थे. संजू की बैटिंग की वजह से सीएसके ने 156 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. मॉर्गन ने कहा, मुझे नहीं लगा था कि उनका स्टॉक(प्रदर्शन) और ऊपर जा सकता है, लेकिन इस पारी से उन्होंने और भी वैल्यू जोड़ी है्. ड्रेसिंग रूम में वह जिस लेवल का कंट्रोल लाते हैं, वह अनुभव और लीडरशिप को दिखाता है. वह अपने प्रदर्शन से ही सब कुछ कह देता है. मॉर्गन ने सैमसन की लीडरशिप क्वालिटी की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि चेज के दौरान वे अपनी टीम को गाइड करने की काबिलियत रखते हैं. मॉर्गन ने कहा -उन्हें एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह रन चेज को मैनेज करते हुए देखना और दूसरे छोर पर कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को गाइड करते हुए देखना खुशी की बात थी.
एरॉन फिंच ने भी संजू सैमसन की तारीफ
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने आईपीएल में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स पर सीएसके की आठ विकेट से शानदार जीत के बाद संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ का कैंपेन अभी जारी है. क्रिकइंफो के टाइमआउट शो में फिंच ने कहा कि सैमसन जैसे बड़े नामों काफी प्रेशर होता है. शुरुआत के कुछ मैच में वे अच्छा गेम नहीं खेल पाए थे. उन्हें शुरुआत के मैचों में काफी संघर्ष करना पड़ा. पूरे सीजन में लगातार अच्छा खेलना बहुत मुश्किल है. फिंच ने शुरुआती मुश्किलों से उबरने और उम्मीदों पर खरा उतरने वाले परफॉर्मेंस के लिए सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि आपको इसी के लिए ट्रेड किया गया है और आप इसी सुपरस्टार के लिए तरस रहे थे. फिंच ने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि संजू सैमसन एक अलग लेवल पर बैटिंग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : DC vs CSK: संजू सैमसन की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










