कौन हैं बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी? जिनकी रफ्तार के कायल हुए पीएम मोदी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Mar 2026 5:47 PM

विज्ञापन

बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी, फोटो एक्स

Auqib Nabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कश्मीरी तेज गेंदबाज आकिब नबी की चर्चा की. रणजी सीजन में 60 विकेट लेकर नबी ने पीएम मोदी को अपना दिवाना बना दिया. तो आइये पहले जानते हैं मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवा गेंदबाज को लेकर क्या कहा? फिर नबी के बारे में भी जानेंगे.

विज्ञापन

Auqib Nabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कश्मीरी युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी की चर्चा करते हुए कहा- आज, युवा कश्मीरी गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी पूरे देश में चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए. इस जीत से जम्मू-कश्मीर के लोग, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ-साथ, बहुत उत्साहित हैं. क्रिकेट के मैदान पर इस शानदार प्रदर्शन के बाद, वहां के युवाओं में उत्साह बढ़ गया है. आने वाले दिनों में, यह कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.

रणजी ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणजी ट्रॉफी जीतने पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा- पिछले महीने के आखिर में, कर्नाटक के हुबली में एक दिलचस्प मैच देखने को मिला. जहां जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती. सबसे संतोषजनक बात यह है कि सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद, इस टीम ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता. यह अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के सालों की लगातार कोशिशों का नतीजा है. टीम के कप्तान पारस डोगरा ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया.

कौन हैं आकिब नबी?

आकिब नबी एक स्विंग गेंदबाज हैं. जो गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने में माहिर हैं. नबी रणजी ट्रॉफी के दो सीजन 2024-25 और 2025-26 में कुल मिलाकर 104 विकेट ले चुके हैं. इस साल रणजी ट्रॉफी की 17 पारियों में 12.65 की औसत से 60 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. उनकी घातक गेंदबाजी का असर है कि जम्मू और कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता.

बारामूला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हैं आकिब नबी

4 नवंबर, 1996 को जन्में आकिब नबी बारामूला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हैं. नबी का जन्म बारामूला में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर हुआ था. बचपन में उनका सपना फुटबॉल खेलना था, लेकिन तेज गेंदबाजी के प्रति जुनून ने उन्हें क्रिकेट में ले आया. 2025-26 सीजन के दौरान, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल में उनकी पहली बोली थी.

पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत की भी चर्चा की. पीएम ने कहा- मार्च का यह महीना पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा है. T20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश में खुशियों की लहर दौड़ा दी. हम सभी अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर गर्व महसूस करते हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola