VIVO IPL 2021 DC vs KKR : पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी, दिल्ली ने केकेआर को 7 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Ahmedabad: Prithvi Shaw raises his bat after scoring fifty runs during match 25 of the Indian Premier League 2021 between the Delhi Capitals and the Kolkata Knight Riders, held at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, April 29, 2021. (PTI Photo/ Sportzpics for IPL)(PTI04_29_2021_000226A)

IPL 2021 dc vs kkr match review : आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाये. केकेआर की ओर से गिल ने 43 और रसेल ने नाबाद 45 रन बनाये. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मैच से जुड़े हर अपटेड के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने चौथी बार खेली तूफानी पारी

केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने चौथी बार तूफानी पारी खेली. 2018 में 44 गेंदों में 62 रन बनाये थे, 2019 में 55 गेंदों में 99 रन, 2020 में 41 गेदों में 66 रन और 2021में 41 गेंदों में 82 रन बनाये.

पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी, दिल्ली ने केकेआर को 7 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. केकेआर के 154 रन को दिल्ली ने 16 ओवर और 3 गेंदों में 3 विकेट खोकर 156 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 82 रन बनाये. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाये. केकेआर की ओर से गिल ने 43 और रसेल ने नाबाद 45 रन बनाये. मैच से जुड़े हर अपटेड आप यहां देख सकते हैं.

दिल्ली को दूसरा झटका, पृथ्वी 82 रन बनाकर आउट

दिल्ली को दूसरा झटका लगा है. पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रन बनाये और कमिंस के शिकार हुए.

धवन ने रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

धवन ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने चेन्नई के सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. धवन के आईपीएल में अब तक 5490 रन हो चुके हैं. जबकि रैना ने 5489 रन बनाये हैं. आईपीएल में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड विराट कोहली ने नाम दर्ज है. कोहली ने अब तक 6041 रन बनाये हैं.

पृथ्वी शॉ ने जमाया सबसे तेज अर्धशतक, 18 गेंदों में जड़ दिया फिफ्टी

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाया. उन्होंने 18 गेंदों में फिफ्टी जमाया. जिसमें 8 चौके और 1 छक्के लगाये. आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड क्रिस मोरिस के नाम है. उन्होंने 2016 में 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. जबकि पंत ने 2019 में 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.

दिल्ली के नाम आईपीएल 2021 में पावर प्ले में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ तूफान शुरुआत की है. पृथ्वी शॉ और धवन की जोड़ी ने रनों की बरसात कर दी है. दोनों ने पावर प्ले में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड भी बना दिया है. दिल्ली ने आईपीएल 2021 में पावर प्ले में 67 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola