विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था...

Virat Kohli Retires from Test Cricket. Image: Mufaddal Vohra/X
Virat Kohli Retires form Test Cricket: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी साझा की.
Virat Kohli Retires form Test Cricket: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. कोहली ने भारत के लिए 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उनका आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इसी साल जनवरी में था.
विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा. सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं.”
विराट ने आगे लिखा, “जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है. मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं- खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.”
“269, साइनिंग ऑफ.“
विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अब तक 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं, 46.85 के शानदार औसत से. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े. कप्तान के रूप में विराट ने 68 टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई की, जिनमें से भारत को 40 मुकाबलों में जीत दिलाई. यह आंकड़ा उन्हें भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनाता है और उनके टेस्ट करियर को एक ऐतिहासिक ऊंचाई पर स्थापित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




