ePaper

कन्या राशिफल 28 फरवरी 2026: धन के लेन-देन में बरतें सावधानी, हो सकता है नुकसान

Updated at : 28 Feb 2026 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

Aaj Ka Kanya Rashifal

Aaj Ka Kanya Rashifal 28 Febuary 2026: आज 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ग्रहों का संयोग आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल बना हुआ है. आइए जानते हैं, आज कन्या राशि वालों के लव लाइफ और करियर में क्या है खास.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 28 Febuary 2026: आज कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर युवाओं के मन में उथल-पुथल या भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु के युति से पंचग्रही योग बन रहा है. जो टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की दुनिया में आपकी धाक जमाएगा. गुरु मिथुन में और शनि मीन में हैं. केतु सिंह राशि में स्तिथ है.

कन्या राशि- बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको बहुत बिजी रखेगी पर नई जॉब के ऑफर भी दिलाएगी. आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा और ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है. मुश्किल समय में भी गुस्सा न करें वरना इमेज खराब हो सकती है. करियर में बदलाव का सोच रहे युवाओं को आज किसी नई और बेहतर जॉब का ऑफर मिल सकता है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: बुध और चंद्रमा की स्थिति आज आपको ऑफिस में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी दिलाएगी, जिससे दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा. करियर में बड़े बदलाव की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी नामी कंपनी से नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. मुश्किल समय और काम के दबाव में भी अपना आपा न खोएं, क्योंकि आज आपकी सहनशक्ति ही आपके प्रमोशन का आधार बनेगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में मैच्योरिटी और भरोसा बढ़ेगा. काम की व्यस्तता के बावजूद आप पार्टनर के लिए समय निकालेंगे, जिससे उन्हें आपके समर्पण का अहसास होगा. रिश्तों में चल रही पुरानी गलतफहमी आज किसी बड़े बुजुर्ग के हस्तक्षेप से सुलझ सकती है. सिंगल कन्या राशि वालों को आज किसी पुराने दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है. काम की भागदौड़ और तनाव की वजह से शारीरिक थकान और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. समय पर भोजन करें और चाय-कॉफी का सेवन कम करें. शाम को पैरों की मालिश करना या गुनगुने पानी से नहाना आपके स्ट्रेस को कम कर आपको गहरी नींद लेने में मदद करेगा.

सावधानी: ऑफिस की पॉलिटिक्स या किसी की आलोचना करने से बचें, इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है.

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जप करें.

शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 28 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola