ePaper

मिथुन राशिफल 28 फरवरी 2026: उलझन से भरा रहेगा आज का दिन, इन जगहों पर रहें सतर्क

Updated at : 28 Feb 2026 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का मिथुन राशिफल 28 फरवरी 2026

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 Febuary 2026: आज 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ग्रहों का संयोग से क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जाननें के लिए पढें मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 Febuary 2026: आज ग्रहों का गोचर आपके मन और काम पर असर डाल सकता है. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे युवाओं के मन में उलझन पैदा हो सकती है. कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग का निर्माण कर रहें हैं. जो डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. गुरु मिथुन में और शनि मीन में हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मिथुन राशिफल.

मिथुन राशि- आपकी राशि में बैठे गुरु और कुंभ के बुध करियर में बाधा तो देंगे पर धन लाभ भी कराएंगे. कार्यक्षेत्र में आज कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां आ सकती हैं इसलिए कूल रहें. प्रॉपर्टी या किसी पुरानी बात को लेकर भाई-बहनों से बहस हो सकती है जिससे आपको बचना चाहिए. अच्छी बात यह है कि पुराना अटका धन मिल जाएगा. शाम का समय मम्मी-पापा के साथ बिताएं.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में बैठे गुरु और कुंभ के बुध (राशि स्वामी) के बीच का तालमेल आज आपको धन लाभ तो कराएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ ‘कम्युनिकेशन गैप’ की चुनौतियां भी दे सकता है. पुराना अटका हुआ धन मिलने से मन खुश रहेगा, लेकिन प्रॉपर्टी या किसी पुराने कमिटमेंट को लेकर भाई-बहनों से व्यावसायिक मतभेद हो सकते हैं. आज निवेश के मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाएं.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है. भाई-बहनों के साथ हुई बहस का असर आपके पार्टनर के साथ संबंधों पर पड़ सकता है, इसलिए घर की बातें बाहर न ले जाएं. शाम का समय मम्मी-पापा के साथ बिताएं, उनकी सलाह आपके रिश्तों में चल रही कड़वाहट को खत्म कर देगी. पार्टनर के साथ आज गंभीर विषयों के बजाय हल्की-फुल्की बातें करना ही बेहतर होगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. गुरु और बुध की स्थिति आपको ओवरथिंकिंग की ओर ले जाएगी, जिससे नींद में कमी आ सकती है. खुद को रिलैक्स रखने के लिए योग करें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें. शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय आपके लिए किसी ‘थैरेपी’ से कम नहीं होगा.

सावधानी: भाई-बहनों के साथ बातचीत में अहंकार को बीच में न आने दें और बहस से पूरी तरह बचें.

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 28 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola