टी20 वर्ल्ड कप: सूर्या की चमक, सिराज का अटैक; भारत ने USA को 29 रन से हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Feb 2026 10:53 PM
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते सिराज, इनसाइट में शॉट लगाते सूर्या, फोटो पीटीआई
भारत ने USA को 29 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना पाई. USA की ओर से मिलिंद कुमार 34 और संजय कृष्णमूर्ति ने 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभम रंजने ने 37 रन की पारी खेली.
वानखेड़े में दिखी भारत की खराब बल्लेबाजी
वानखेड़े स्टेडियम में जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरी तो शुरुआत बहुत खराब रही. कमजोर मानी जा रही यूएसए की टीम ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया. 13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था और टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी लेकिन सूर्यकुमार ने अकेले दम पर पारी को संभाला. सूर्या अंत तक डटे रहे. उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके. जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. सूर्यकुमार (नाबाद 84 रन) को छोड़कर भारत का मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह नाकाम रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी.
यूएसए की ओर से शाल्कविक ने चटकाए 4 विकेट
दक्षिण अफ्रीका में जन्में शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा हरमीत सिंह ने दो, अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया.
12 फरवरी को भारत और नामिबिया के बीच भिड़ंत
भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामिबिया के खिलाफ होगा. मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
प्वाइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में भारत टॉप पर
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होते ही प्वाइंट्स टेबल पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया है. अपने ग्रुप में भारत 2 अंक और +1.450 नेट रन रेट लेकर सबसे ऊपर है. जबकि पाकिस्तान +0.240 नेट रन रेट और दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










