फातिमा ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कारनामा करने वाली पहली बैटर बनी

शॉट्स लगाते हुए पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (फोटो-सोशल मीडिया)
पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है. वो महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली बैटर बनी है. उन्होंने यह कारनामा 15 गेंदों में किया है.
Fatima Sana: पाकिस्तान महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 133 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया.
फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं.
19 गेंदों में खेली 62 रनों की पारी
फातिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326 का रहा. फातिमा ने सोफी डिवाइन, फोएबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी.
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी
| खिलाड़ी | गेंदें | टीम | विपक्षी टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| फातिमा सना | 15 | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 2026 |
| सोफी डिवाइन | 18 | न्यूज़ीलैंड | भारत | 2015 |
| फोएबे लिचफील्ड | 18 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | 2023 |
| ऋचा घोष | 18 | भारत | वेस्टइंडीज | 2024 |
कप्तान की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्डपर 223 रन लगाए, जो महिला टी20 इंटरनेशनल में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले, सीरीज के पहले टी20 में पाकिस्तान ने 237 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में टीम का सबसे बड़ा टोटल है. सना के अलावा पाकिस्तान की ओर से सायरना जबीन ने 32 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयशा जफर ने 28 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया.
पाकिस्तान ने 133 रनों से जीता मुकाबला
कराची में खेले गए तीसरे टी20आई में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए साइरा जबीन ने 50, आयशा जफर ने 45, मुनीबा अली ने 22, ईरम जावेद ने 29 और फातिमा सना ने 62 रनों की पारी खेली. जबाव में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई. केलिस न्धलोवु ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 3 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, फातिमा सना संभालेंगी कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










