IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, जेफ्री ने विकेट का लगाया सिक्सर

IND vs SL 2nd ODI
IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में 32 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 32 रन से हरा दिया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाया था. जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में केवल 208 रन पर ही ऑल आउट हो गई.
IND vs SL 2nd ODI: जेफ्री वेंडरसे की घातक गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से जेफ्री वेंडरसे ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में केवल 33 रन देकर भारत के 6 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि कप्तान चरिथ असलंका ने 6.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने दो ओवर मेडन भी डाले. दोनों ही गेंदबाजों ने विकेट आपस में बांट लिया. भारत का आखिरी विकेट अर्शदीप सिंह के रूप में गिरा. अर्शदीप रन आउट हुए.
1997 के बाद पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीत पाया भारत
1997 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीत पाई. भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही 3 साल के बाद श्रीलंकाई टीम भारत को वनडे मैच में हराने में कामयाब रही है.
Also Read: IND vs SL: विराट कोहली ने कैच लेकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IND vs SL 2nd ODI: रोहित शर्मा का अर्धशतक बेकार
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली थी. जबकि शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए थे. विराट कोहली 14, अक्षर पटेल ने 44 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली. जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 15 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सभी भारतीय बल्लेबाजों ने खराब खेल का प्रदर्शन किया. जिसका खामियाजा भारत को हार के रूप में चुकान पड़ा.
वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन
वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंकाई टीम को संघर्ष करती दिखी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत नौ विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. सुंदर ने 10 ओवर में एक मेडन से 30 रन देकर तीन विकेट झटके. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट चटकाये. इन दोनों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 40 रन, कामिंदु मेंडिस ने 40 रन, दुनिथ वेलालागे ने 39 और कुसल मेंडिस ने 30 रन का योगदान दिया. श्रीलंकाई टीम छह विकेट पर 136 रन बनाकर जूझ रही थी लेकिन पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले वेलालागे और कामिंदु मेंडिस के बीच सातवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी से इस स्कोर तक पहुंची.
7 अगस्त को भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज को बचाने के लिए भारत को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. पहला मैच ड्राई पर खत्म हुआ था.
ब्रिटेन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










