IND vs SL: विराट कोहली ने कैच लेकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated at : 04 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL: विराट कोहली ने कैच लेकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

India vs Sri Lanka 2nd ODI: Virat Kohli

IND vs SL: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज मैदान पर फिल्डिंग के दौरान कुछ न कुछ करते रहते हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने सदीरा समरविक्रमा का कैच लेने के बाद डांस किया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली एक कैच पकड़ने के बाद डांस करते देखे गए. विराट कोहली मैदान पर हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान, कैच लेने के बाद कोहली का जश्न देखने लायक था. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. यह लम्हा श्रीलंका की पारी के 27वें ओवर में हुआ. बॉलिंग अटैक पर आए अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को लॉफ्टेड शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और कोहली ने उनके प्रयास को विफल कर दिया.

विराट के डांस का वीडियो वायरल

कवर पर खड़े विराट कोहली ने आराम से कैच पकड़ लिया. इसके बाद उनके जश्न ने सुर्खियां बटोरीं. आउट होने के बाद कोहली डगआउट की ओर मुड़े और असमिया लोक नृत्य ‘बिहू’ नृत्य करने लगे. कोहली के इस डांस ने प्रशंसकों को खुश कर दिया और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई. ऐसा लग रहा था कि यह इशारा उनके साथी रियान पराग के लिए था, जो भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं और असम से हैं. पराग कोहली को अपना आदर्श मानते हैं.

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ICC ने तैयार किया ‘प्लान-बी’

‘कोई फर्क नहीं पड़ता’ Champions Trophy के लिए भारत के पाकिस्तान नहीं जाने पर पूर्व पाक स्टार का बयान

कोहली के जबरा फैन हैं रियान पराग

रियान पराग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार भारतीय दिग्गज खिलाड़ी कोहली की तारीफ की है.श्रीलंका दौरे पर पराग को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया और पहली बार उन्होंने कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया. हालांकि, असम के इस बल्लेबाज को अभी भी इस प्रारूप में पहली बार खेलने का इंतजार है. वह इससे पहले जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20I में खेल चुके हैं. इस बीच, कोहली ने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद पहली बार वनडे प्रारूप में वापसी की है.

भारत ने इसी साल जीता टी20 वर्ल्ड कप

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत का अजेय अभियान फाइनल में समाप्त हुआ, जहां मैन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन भारत को वर्ल्ड कप के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया. इसके बाद मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की विदाई हुई. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे की बात करें तो विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हुए. 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 230 रन ही बना सका और मैच टाई पर समाप्त हुआ.

Sports Trending Video

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola