4 मैच में 4 अर्धशतक...सासंद के बेटे ने DPL में मचाया धमाल, 173 के स्ट्राइक रेट से ठोके 281 रन

Updated:
विज्ञापन

सार्थक रंजन (फोटो—एक्स)

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने लगातार चार अर्धशतक जड़कर सबका ध्यान खींचा है. उनकी धुआंधार पारियां टीम इंडिया में सेलेक्शन की चर्चा तेज कर रही हैं.

विज्ञापन

Sarthak Ranjan: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला जमकर बोल रहा है. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी कर रहे 29 वर्षीय सार्थक ने टूर्नामेंट में लगातार चार अर्धशतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है. उनकी लगातार शानदार पारियों के बाद उनके टीम इंडिया में सेलेक्शन को लेकर भी चर्चाए तेज हो गयी है.

चार मैच, चार फिफ्टी और 281 रन

सार्थक रंजन ने डीपीएल 2026 में अब तक चार पारियों में 281 रन बनाए हैं. उनकी पिछली चार पारियों का स्कोर 64, 95, 65 और 57 रन रहा है. यानी हर बार उन्होंने अर्धशतक का आंकड़ा पार किया है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन रहा. चार मैचों के बाद उन्होंने 70 के एवरेज और 173 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है.

महज 30 गेंदों में 57 रन बनाए

11 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ भी सार्थक का बल्ला खूब गरजा. उन्होंने महज 30 गेंदों में 57 रन ठोक दिए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा.

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को अब मिली पुर्तगाल टीम की कमान, IPL में भी मचा चुके हैं धमाल

कप्तानी पारी से दिलाई आसान जीत

वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146/7 का स्कोर बनाया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को सार्थक और वैभव कंडपाल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े. सार्थक के 57 रन बनाकर आउट होने के बाद वैभव कंडपाल ने मोर्चा संभाला और 43 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. नॉर्थ दिल्ली ने 147 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया.

Also Read: ICC Rankings में इंडियन प्लेयर्स का जलवा, टेस्ट में बाबर की टॉप-10 में वापसी



विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola