लुसाने डायमंड लीग से क्यों हटे पाकिस्तान के अरशद नदीम? कोच ने किया खुलासा
अरशद नदीम (फोटो- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम लुसाने डायमंड लीग में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने अपनी तैयारियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. जानिए इसके पीछे की खास वजह.
पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस महीने होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने इस प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया है और अब उनका पूरा ध्यान इस साल होने वाली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारियों पर है.
अरशद नदीम फिलहाल लाहौर में अभ्यास कर रहे हैं और जल्द ही दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे. वहां वह अपने लंबे समय से कोच टर्सियस लीबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक ट्रेनिंग करेंगे.
सलमान बट ने बताया क्यों लीग से हटे नदीम?
नदीम के लंबे समय से कोच रहे सलमान बट ने बताया कि 28 वर्षीय खिलाड़ी ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपनी तैयारी को प्राथमिकता देते हुए लुसाने डायमंड लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि नदीम का पूरा ध्यान अब एशियाई खेलों की तैयारी पर है.
कॉमनवेल्थ गेम्स में खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला
अरशद नदीम के लिए यह फैसला हाल में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद आया है. वहां वह भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाले आठ खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो सके थे. इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अब नदीम दक्षिण अफ्रीका में विशेष ट्रेनिंग के जरिए अपनी तकनीक और फिटनेस पर काम करेंगे. उनका लक्ष्य आगामी विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड
2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नदीम से आगामी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान को पदक की उम्मीद है. ऐसे में लुसाने डायमंड लीग से हटकर लंबी अवधि की तैयारी पर ध्यान देना उनके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की नजर खिताब पर, सामने होंगे कई विश्व विजेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










