फैन्स ने संजू सैमसन को दिया खास नाम, निकनेम क्विज वीडियो मचा रहा धूम
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Mar 2026 9:08 PM
संजू सैमसन, फोटो एक्स
Sanju Samson Nickname: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन को फैन्स से खुब प्यार मिल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ते ही उन्हें नया नाम भी मिल गया. संजू सैमसन का निकनेम क्विज तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में क्या खास है, आइये आपको बताते हैं.
Sanju Samson Nickname: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट से संजू सैमसन का नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आ रहे हैं और वे Nickname Quiz खेल रहे हैं.
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में संजू सैमसन से CSK के खिलाड़ियों के निकनेम पूछे जा रहे हैं. संजू को उन नामों को पहचानना है. कई नाम को संजू आसानी से पहचान जाते हैं, लेकिन कुछ नाम में अटक जाते हैं.
संजू से किन-किन खिलाड़ियों के निकनेम पूछे गए?
Rocket Raja: रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन पहले थोड़ा कन्फ्यूज होते हैं फिर पहचान जाते हैं.
Champion: डीजे ब्रावो, संजू इसका तुरंत उत्तर देते हैं
Thalapathy: रवींद्र जडेजा, संजू ने इस नाम को भी आसानी से पहचान लिया और कहा- जड्डू भाई.
Parasakthi Express: इमरान ताहिर, संजू इसे नहीं पहचान पाते हैं.
Chinna Thala: सुरेश रैना, संजू इस नाम को आसानी से पहचान लेते हैं.
Namakkal Anjanayer: मैथ्यू हेडन, इस निकनेम में भी संजू दिक्कत हुई. संजू इसे भी नहीं गेस कर पाए.
Thala: एमएस धोनी, जब इस निकनेम की चर्चा हुई तो संजू फौरन पहचान गए.
अपने निकनेम पर संजू ने दिया गजब का रिएक्शन
निकनेम क्विज के आखिर में संजू सैमसन से पूछा गया कि उनके लिए क्या निकनेम होना चाहिए. इस सवाल पर संजू ने मुस्कुराते हुए कहा, जो मन आए रख लो!
फैन्स ने संजू को दिया खास नाम
निकनेम क्विज वीडियो को फैन्स खुब पसंद कर रहे हैं. फैन्स ने संजू सैमसन के लिए निकनेम भी चुन लिया. फैन्स ने संजू को चेट्टा उपनाम दिया है. मलयालम में चेट्टा का अर्थ बड़ा भाई होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










