ePaper

राजकोट में ये कैसा बल्लेबाजी क्रम, बल्लेबाज को आठवें नंबर पर उतारा, केविन पीटरसन ने ‘गंभीर नीति’ पर उठाए सवाल 

Updated at : 29 Jan 2025 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Indis vs England 3rd T20 match

England's players celebrate the dismissal of India's Axar Patel during the third T20 cricket match.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 145 रन बनाए. लेकिन टीम का बैटिंग क्रम उसकी हार का एक कारण हो सकता है. केविन पीटरसन ने इसी बात का जिक्र करते हुए गौतम गंभीर की नीति पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज में पहले दो मैचों में जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया का पहिया तीसरे मैच में उतर गया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए. बेन डकेट ने शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए 51 रन की पारी खेली जबकि लियम लिविंगस्टन ने 43 रन बनाए. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. तीसरे ओवर में ही संजू सैमसन केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम ने इस मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया, जिससे केविन पीटरसन खुश नहीं दिखे.   

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भारत के बल्लेबाजी क्रम से खुश नहीं थे, जिसे कोच गौतम गंभीर की अगुआई वाले टीम प्रबंधन ने तय किया था. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पीटरसन ने कहा कि भारत को जुरेल को नंबर 8 पर भेजने के बजाय ऊपर भेजना चाहिए था. पीटरसन ने कहा, “भारत ने बल्लेबाजी क्रम सही नहीं बनाया. ध्रुव जुरेल एक कुशल बल्लेबाज हैं. उन्हें बाएं और दाएं संयोजन के लिए निचले क्रम में भेजना सही नहीं था. मैं इस बात पर पूरा विश्वास रखता हूं कि आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आगे बल्लेबाजी करें.” राजकोट में हुए तीसरे टी20 मैच में जुरेल ने 4 गेंदों पर केवल 2 रन बनाए.

Gautam gambhir during practice session of indian cricket team in rajkot. Image: bcci/x

पीटरसन की बात से पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी सहमत दिखे. उन्होंने कहा कि भारत ने बाएं और दाएं संयोजन को बहुत ज़्यादा बढ़ा दिया. उन्होंने कहा, “बाएं और दाएं संयोजन नंबर 4 तक ठीक है, लेकिन उसके बाद आपको अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भेजना चाहिए। जुरेल एक अच्छे बल्लेबाज हैं। वे एक बड़ी पारी बना सकते थे.” हालांकि जुरेल ने दूसरे टी20 मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन वहां भी वे केवल 4 रन बना पाए थे. 

इससे पहले, वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से एक और शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपना दूसरा पांच विकेट (5/24) लिया और इंग्लैंड को 171/9 पर रोक दिया. वरुण चक्रवर्ती भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल लिए हों. उनसे पहले कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 बार पांच विकेट लिए हैं. 

भारतीय टीम ने इस मैच में अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया. लेकिन 14 महीने बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज ज्यादा सफल नहीं रहे और विकेट भी हासिल नहीं कर पाए. पांच टी20 मैचों की सीरीज में दो मुकाबले जीतकर भारत 2-1 से आगे है. अब इस टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. 

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भूचाल, ICC के सीईओ ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है जिम्मेदार!

‘टी20 में सेट होने के लिए 20-25 गेंद नहीं ले सकते’, भारत की हार के बाद ऑलराउंडर पर भड़के पार्थिव पटेल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola