महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये देगा मुंबई क्रिकेट संघ
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 4:52 PM
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपए देने का फैसला किया
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपए देने का फैसला किया. एमसीए सचिव संजय नाइक ने पीटीआई से कहा कि क्रिकेट संघ के शीर्ष परिषद की गुरूवार को बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष और सचिव को दान की राशि का निर्धारण करने का अधिकार सौंपा दिया.
नाइक ने कहा, ‘‘हमने 50 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है.” एमसीए परिषद के एक सदस्य ने कहा कि यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो एमसीए दक्षिण मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम सहित अपने स्टेडियमों को सरकार को सौंपने के लिए तैयार है ताकि वहां लोगों को पृथक रखा जा सके.
महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है, वहां गुरुवार दोपहर तक इस बीमारी के 124 मामले पाए गए थे. जबकि पूरे भारत में अब तक 649 मामले सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की इससे मौत हो गयी है.
पूरे विश्व में मौत का आंकड़ा बढ़ कर 21 हजार से ज्यादा हो गयी है, इसी चीज को रोकने के लिए भारत सरकार 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है.
इससे निपटने के लिए सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये राहत पैकेज की घोषणा की है. जबकि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये बीमा देने की घोषणा की है. जो लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठा रहे हैं उन्हें 3 महीने तक गैस मुफ़्त में दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










