विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं, धोनी की ड्रीम टीम में बस ये तीन खिलाड़ी, किसी और को क्यों नहीं चुना? खुद बताया
MS Dhoni on his dream team. Image: Screegrab
MS Dhoni on his Dream Team: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ खेला और उन्हें कप्तानी भी दी. सचिन, द्रविड़, गांगुली से लेकर कोहली और रोहित तक, हर महान खिलाड़ी के साथ उनका जुड़ाव रहा है. इन दिग्गजों की छत्रछाया में धोनी ने खुद को निखारा और टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया हाल ही जब उनसे उनकी ड्रीम टीम चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने केवल तीन नाम ही लिए.
MS Dhoni on his Dream Team: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने और उन्हें कप्तानी देने का मौका मिला है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जहीर खान, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और युवराज सिंह ये वो नाम हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को ऊँचाइयों तक पहुंचाया और धोनी का सफर इन सभी के साथ जुड़ा रहा. अपने 16 साल के कैरियर में धोनी ने उन्होंने दुनिया भर में क्रिकेट खेला है, तमाम खिलाड़ियों के साथ मैदान पर समय साझा किया है. उनकी छत्रछाया में धोनी ने अपने क्रिकेट को निखारा और भारतीय टीम के प्रभुत्तव को भी उरूज पर पहुंचाया.
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में जब एमएस धोनी से उनकी ड्रीम टीम चुनने को कहा गया, तो उन्होंने न केवल सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को चुना. उन्होंने केवल तीन नाम लिए, हालांकि तीन नाम लेने के बाद एक खास वजह भी बताई कि वो कभी ड्रीम टीम क्यों नहीं चुनते. धोनी ने कहा, “हाँ, मैं सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को ही चुनूंगा. वीरू पा (वीरेंद्र सहवाग) ओपनिंग करेंगे. तो वीरू पा, सचिन और दादा (सौरव गांगुली). सोचिए, ये सब अपने पीक पर हों और जब आप इन्हें खेलते हुए देखते हैं, तो लगता है कि इससे बेहतर कोई हो ही नहीं सकता. लेकिन क्रिकेट उतार-चढ़ाव वाला खेल है, इसलिए किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो जाता है.” इसके बाद धोनी ने कहा कि चूंकि इन सभी खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट की सफलता में योगदान दिया है, इसलिए वो सिर्फ उनका खेल एंजॉय करना पसंद करते हैं. MS Dhoni Podcast.
धोनी ने आगे कहा, “देखिए, जब युवी (Yuvraj Singh) 6 छक्के मार रहे थे, तो मुझे किसी और को देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी. तो फिर मैं किसी एक को क्यों चुनूं? मैं तो सभी को एंजॉय करना चाहता हूँ. इन सभी ने भारत के लिए योगदान दिया है, हर टूर्नामेंट में जीत दिलाने की कोशिश की है,” धोनी ने कहा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले की तरह हर चीज रिकॉर्ड नहीं होती थी. कई ऐसे प्रदर्शन होंगे जिनके बारे में उन्हें भी नहीं पता होगा. कुछ पीढ़ियों की जानकारी हमें नहीं है, लेकिन जिन प्रतिभाओं को हमने देखा, वो अपने पीक पर ‘माइंड ब्लोइंग’ थीं.”
2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं. लेकिन एक समय के शानदार फिनिशर रहे धोनी अपनी बैटिंग से बुरे दौर से गुजर रहे हैं और आलोचकों का निशाना भी बन रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन मैचों में केवल 30, 16, नाबाद 30 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी क्रम भी उनकी आलोचना की वजह बन रहा है. इसके बाद उनके संन्यास की भी खबरें उड़ने लगीं, जब उनके माता पिता पहली बार कोई मैच देखने मैदान पर पहुंचे. हालांकि यह केवल शंका ही थी. धोनी फिलहाल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और पंजाब के साथ 8 अप्रैल को होने वाले मैच में नजर आएंगे.
प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद
ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली
‘100 पर्सेंट मजा आ रहा’, इस बदले हुए नियम से प्रसन्न हैं सिराज, कहा: मैंने स्टंप्स पर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










