तो क्या रोहित शर्मा से जल रहे हैं एमएस धोनी! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा गर्म

Updated:
विज्ञापन

क्या धोनी रोहित शर्म के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से खुश नहीं हैं? वायरल वीडियो से चर्चा गर्म.

MS Dhoni on Rohit Sharma: भारत ने 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की. हालांकि इस जीते के बाद तमाम खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिए, लेकिन कैप्टन माही एमएस धोनी उनमें शामिल नहीं थे. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग धोनी के रोहित शर्मा से जलने या ईर्ष्या करने का आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni on Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 12 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर साल भर के अंदर ही दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया. यह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी दूसरा खिताब है. भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर पूरा देश झूम उठा, लेकिन कैप्टन कूल धोनी का एक फैसला प्रशंसकों को पसंद नहीं आया. धोनी ने इस बारे में बात करने से इनकार करने कर दिया,  जिससे उन पर असुरक्षा और रोहित से ईर्ष्या का आरोप लगाया जाने लगा. 

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करने के कारण एमएस धोनी को सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. धोनी हाल ही में ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत को लेकर उनकी राय जाननी चाही. हालांकि, धोनी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया लेकिन इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. धोनी के इस रवैये से कुछ प्रशंसकों को निराशा हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की.

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर चुप्पी साधने के कारण एमएस धोनी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. कुछ प्रशंसकों ने यहां तक आरोप लगाया कि धोनी मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनके प्रति जलन रखते हैं. हालांकि धोनी अकेले ऐसे नहीं थे. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने इस बारे में गंभीर से सवाल किया, तो वह बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए.

रोहित शर्मा, धोनी के बाद कई ICC ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने पिछले साल टीम को टी20 विश्व कप में जीत दिलाई थी और रविवार (9 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करके 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती. भारत ने आखिरी बार 2013 में धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. धोनी अभी भी तीनों ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं. वह 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान थे.

हालांकि, रोहित का वनडे में किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में जीत प्रतिशत कहीं बेहतर है. वह एक भी मैच हारे बिना टीम को दो ICC ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. भारत 2024 में टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय चैंपियन बन गया. पिछले तीन ICC टूर्नामेंटों में, भारत ने 24 में से 23 मैच जीते. एकमात्र मैच जो उन्होंने हारा वह 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल था. 

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने नौ साल तक डेट करने के बाद बिजनेसमैन अंकित से पिछले साल सगाई की थी. अब विवाह समारोह के तमाम कार्यक्रमों के बाद मसूरी हिल स्टेशन में हुई शादी में क्रिकेट जगत के कई सदस्य शामिल हुए. समारोह के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें एमएस धोनी, सुरेश रैना और पंत बॉलीवुड के मशहूर गाने दमा दम मस्त कलंदर पर जोश से नाचते हुए नजर आए. एक अन्य क्लिप में धोनी तू जाने ना गाने को गुनगुनाते भी देखे गए. 

कभी शेन वार्न के साथ खेला, अब कोकीन सप्लाई में फंसा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इस दिन दी जाएगी सजा

जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola