ePaper

KL Rahul Lifestyle: केएल राहुल जीते हैं Luxury Life, महंगी कार और घड़ियों के हैं शौकीन, करोड़ों की है कमाई

Updated at : 19 Aug 2021 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
KL Rahul Lifestyle: केएल राहुल जीते हैं Luxury Life, महंगी कार और घड़ियों के हैं शौकीन, करोड़ों की है कमाई

KL Rahul luxurious Lifestyle, expensive cars, watches, earning crores, net worth टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सलाना 25 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई करते हैं. जिसमें उन्हें आईपीएल में पंजाब की टीम से 11 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लॉर्ड्स (KL Rahul Lifestyle) में शातक जमाने के बाद सुर्खियों में आ गये हैं. उनकी जमकर तारीफ हो रही है. शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदी में ओपनिंग कर उन्होंने झंडा गाड़ दिया. लॉर्ड्स में केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार 129 रन बनाये. जिससे भारत को बड़ी जीत मिली. आज आपको हम यहां केएल राहुल की लाइफस्टाइल और उनकी कमाई के बारे में बातने वाले हैं.

undefined

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सलाना 25 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई करते हैं. जिसमें उन्हें आईपीएल में पंजाब की टीम से 11 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. जबकि बीसीसीआई उन्हें 5 करोड़ रुपये की सैलरी देता है. इसके साथ ही केएल राहुल कई ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. जिससे उन्हें करोड़ों रुपये की कामई होती है. राहुल फिलहाल प्यूमा, रेड बुल, टाटा और BoAt स्पीकर का विज्ञापन करते हैं.

undefined

महंगी घड़ियों के शौकीन हैं केएल राहुल

हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की तरह केएल राहुल भी महंगी घड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास महंगी घड़ियों का शानदार कलेक्शन है. जिसमें day-date Rolex (27 लाख रुपये), Panerai (8 लाख रुपये), 18K rose gold Sky-Dweller Rolex (38 लाख रुपये) और Audemars Piguet Royal Oak (19 लाख) शामिल हैं.

undefined

केएल राहुल के पास दुनिया की महंगी और तेज रफ्तार वाली कारों का शानदार कलेक्शन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल महेंद्र सिंह धौनी की तरह महंगी कारों के शौकीन हैं. राहुल के पास मर्सिडीज और BMW कार है. मर्सिडीज सी43 एएमजी सेडान (Mercedes C43 AMG sedan) केएल राहुल की गैराज की सबसे महंगी कार है. जिसकी कीमत 75 लाख रुपये है. जिसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. 0-100 की रफ्तार केवल 4-7 सेकंड में पकड़ती है. जिसमें 3.0-litre V6 engine लगी है. इसके साथ ही केएल राहुल के पास BMW एससूवी भी है.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola