MI vs LSG IPL 2024: लखनऊ ने टॉस जीता, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing 11

Updated:
विज्ञापन

Lucknow Super Giants

MI vs LSG IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48वां मुकाबला में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विज्ञापन

MI vs LSG IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला और जसप्रित बुमराह.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन)

केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान और मयंक यादव.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी.

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह और प्रेरक मांकड़.

मुंबई की टीम में एक बदलाव

मुंबई इंडियंस में एक बदलाव किया गया है. कोएत्जी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टॉस गंवाने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, उनकी टीम के लिए बाकी बचे सभी मुकाबले करो या मरो वाला है. लेकिन उनका फोकस एक मैच पर रहता है. उन्होंने टीम के प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की चोट को बड़ा कारण बताया.

क्विंटन डिकॉक प्लेइंग इलेवन से बाहर

लखनऊ सुपर जाइंट्स में तेज गेंदबाज मयंक यादीव की वापसी हुई है. इससे पहले मांसपेशी में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हुए थे. अर्शिन कुलकर्णी और एश्टोन टर्नर भी लखनऊ टीम में हैं शामिल किए गए हैं. जबकि क्विंटन डिकॉक प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं.

Also Read: T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola