मुंबई इंडियंस के कोच कीरोन पोलार्ड पर BCCI का एक्शन, अभद्र भाषा के लिए लगा जुर्माना
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 15 May 2026 4:08 PM
कीरोन पोलार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
कीरोन पोलार्ड पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. पोलार्ड ने 19वें ओवर के दौरान चौथे अंपायर से बहस की भी और अपशब्द भी कहे थे.
Kieron Pollard: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की. हालांकि, इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर भारी जुर्माना लगाया है.
कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है. मैच फीस के साथ-साथ पोलार्ड के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है.
19वें ओवर के दौरान हुई थी ये घटना
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर के दौरान पोलार्ड चौथे अंपायर से बहस करते हुए नजर आए थे. इस दौरान पोलार्ड ने अंपायर के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया. पोलार्ड ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के खिलाफ मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा’ के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है.
आईपीएल ने बयान जारी करते हुए क्या कहा?
आईपीएल ने शुक्रवार को जारी किए एक बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. पोलार्ड को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 को तोड़ने का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाली अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है. पोलार्ड ने अपनी गलती मानते हुए मैच रेफरी पंकज धर्माणी द्वारा सुनाई गई सजा को स्वीकार कर लिया है.
मुकाबले का हाल
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 57, अजमतउल्लाह उमरजई ने 38, प्रियांश आर्या ने 22 और कूपर कोनोली ने 21 रन बनाए. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 और दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए.
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. यह मुंबई इंडियंस की चौथी जीत है. मुंबई के लिए इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने नाबाद 75, रयान रिकल्टन ने 48, विल जैक्स ने नाबाद 25, रोहित शर्मा ने 22, शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए अजमतउल्लाह उमरजई ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: IPL Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल; देखें ताजा अंक तालिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










