प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK की होगी LSG से भिड़ंत

Published by : Rajneesh Anand Updated At : 15 May 2026 4:22 PM

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

CSK vs LSG : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जब शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में उतरेगी, तो उसका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जीत दर्ज करना होगा. टीम अगर यह मैच जीत जाती है, तो उसके लिए प्लेऑफ की जंग थोड़ी आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

CSK vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्‌स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी महत्वपूर्ण मैच माना जा रहा है. इसकी वजह यह है कि सीएसके अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को जीतने होंगे तीनों मैच

चेन्नई सुपर किंग्स अबतक 11 मैच खेल चुकी है. उसे और तीन मैच खेलना है. टीम अगर दो और मैच भी जीत जाए, तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. सीएसके अभी 12 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर 5 पर बनी हुई है. पहले नंबर पर आरसीबी की टीम है, जिसके पास 16 प्वाइंट है. दूसरे नंबर पर गुजरात की टीम है, जबकि हैदराबाद की टीम तीसरे और पंजाब की टीम चौथे नंबर पर है. रिषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्‌स का सफर लगभग समाप्त हो चुका है.

सीएसके है लखनऊ पर भारी

इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था. यह दूसरी बार होगा जब ये दोनों टीमें आमने- सामने होंगी. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जायेगा. चेन्नई की टीम से संजू सेमसन ने बल्लेबाजी की कमान संभाली हुई है और अंशुल कम्बोज लगातार विकेट चटका रहे हैं. दूसरी ओर लखनऊ में मार्श के अलावा और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नजर नहीं आया है. गेंदबाजी में भी प्रिंस यादव के अलावा और कोई गेंदबाज सफल नहीं रहा है. गुरुवार को पंजाब के हारने के बाद चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण काफी मजबूत हो गया है.अगर सीएसके तीनों मुकाबला जीत ले, तो वो शीर्ष 2 में भी पहुंच सकती है. लखनऊ की टीम शुक्रवार को जब अपने होमग्राउंड पर उतरेगी, तो उसका लक्ष्य सिर्फ चेन्नई का खेल बिगाड़ना होगा.

(इनपुट : स्वयं ऋषि)

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola