आ गया IPL 2025 का नया शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा महामुकाबला, 3 जून को फाइनल

IPL 2025 Playoffs Venue
IPL 2025 reschedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले के साथ फिर से शुरू होगा. फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की.
IPL 2025 Reschedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का नया शेड्यूल जारी हो गया है. मुकाबला फिर से 17 मई से शुरू हो जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सस्पेंड किए गए मौजूदा सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए नया शेड्यूल तय कर दिया है. 25 मई को होने वाला फाइनल मुकाबला अब 3 जून को खेला जाएगा. बीसीसीआई की ओर से जारी से जारी एक विज्ञप्ति में सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘आईपीएल 2025 के शेष मैच छह स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टाटा आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न है.’ new schedule of IPL 2025 is here matches to start from this day final on 3 June
3 जून को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, बोर्ड ने शेष सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. 17 मई 2025 से शुरू होकर 3 जून 2025 को फाइनल में समापन करते हुए, 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे. प्लेऑफ के मुकाबले 29 मई को क्वालीफायर वन, 30 मई को एलिमिनेटर , 01 जून को क्वालीफायर दो और 3 जून को फाइनल खेले जाएंगे.’
🗓️ #TATAIPL 2025 action is all set to resume on 17th May 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2025
The remaining League-Stage matches will be played across 6⃣ venues 🏟️
The highly anticipated Final will take place on 3rd June 🏆
Details 🔽https://t.co/MEaJlP40Um pic.twitter.com/c1Fb1ZSGr2
प्लेऑफ के स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी
बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में आगे कहा कि प्लेऑफ मैचों के लिए स्थल का विवरण बाद में घोषित किया जाएगा. बोर्ड लीग के सफल समापन को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




