‘अधिक पैसे मिले तो…’ धमाकेदार पारी के बाद बरसे वेंकटेश अय्यर, आलोचकों को जमकर सुनाया

Updated:
विज्ञापन

Venkatesh Iyer statement after KKR vs SRH match. Image: Social Media/X

IPL 2025 में केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने SRH के खिलाफ 29 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली. तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से उन्होंने टीम को 80 रन से जीत दिलाई. पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के कारण उनकी कीमत को लेकर आलोचना हो रही थी. 23.75 करोड़ में खरीदे गए अय्यर ने बल्ले से करारा जवाब दिया. Venkatesh Iyer Statement after KKR vs SRH match

विज्ञापन

Venkatesh Iyer Statement after KKR vs SRH match: आईपीएल (IPL 2025) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सबका मुंह बंद कर दिया. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को 80 रनों की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 7 चौके निकले. वेंकटेश अय्यर इस सीजन लगातार आलोचनाओं के घेरे में थे. केकेआर ने उन्हें पिछले साल की नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन शुरुआती दो मुकाबलों में उनके प्रदर्शन ने निराश किया. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 6 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 रन बनाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कीमत को लेकर सवाल उठने लगे.

हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. अपनी पारी के बाद वेंकटेश ने स्पष्ट कहा कि पैसे से नहीं, प्रभाव से फर्क पड़ता है. मैच के बाद बल्लेबाज ने आलोचनाओं पर खुलकर बात की और कहा कि पैसे मायने नहीं रखते. वेंकटेश ने कहा, “आप मुझे बताइए कि क्या दबाव खत्म हो गया है (मुस्कुराते हुए). एक बार आईपीएल शुरू हो जाए तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 20 लाख रुपये में बिके या 20 करोड़ रुपये में. पैसा यह निर्धारित नहीं करता कि आप क्रिकेट कैसे खेलेंगे.”

कीमत यह तय नहीं करती कि आप टीम के लिए क्या कर रहे

वेंकटेश ने अपने साथी अंगकृष रघुवंशी के शानदार प्रदर्शन को भी सराहा. उन्होंने इस सीजन में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि इतनी कीमत का मतलब यह नहीं है कि उन्हें हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. “मेरी टीम में अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कीमत यह तय नहीं करती कि आप टीम के लिए क्या कर रहे हैं. मैं इस टीम का हिस्सा हूं और हर मैच में योगदान देना चाहता हूं.” रघुवंशी को केकेआर ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि अय्यर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. 

उन्होंने आगे माना कि कीमत के चलते उन पर दबाव तो होता है, लेकिन उनका फोकस रन बनाने से ज्यादा मैच जिताने पर रहता है. उन्होंने कहा, “मैं झूठ नहीं बोलूंगा, थोड़ा दबाव तो होता है. लेकिन वह दबाव इस बात का होता है कि मैं अपनी टीम के लिए क्या असर पैदा कर रहा हूं, न कि कितने रन बना रहा हूं.”

आक्रामकता का मतलब हर गेंद पर छक्का मारना नहीं

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद उनकी टीम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. उनकी टीम ने काफी धीमा खेल दिखाया, जिसकी वजह को लेकर उन्होंने अपनी सोच को स्पष्ट किया. अय्यर ने कहा, “आक्रामकता का मतलब हर गेंद पर छक्का मारना नहीं है. इसका मतलब है सही समय पर सही इरादे से खेलना. हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते जो एक दिन 250 बनाए और दूसरे दिन 70 पर ऑल आउट हो जाए. हमारा लक्ष्य परिस्थितियों को समझकर स्थिर और स्मार्ट क्रिकेट खेलना है.”

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था. लेकिन नीलामी के दौरान राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करते हुए उन्हें फिर से टीम में जोड़ लिया. उनकी उपयोगिता इस मैच में दिखी, जब उन्होंने पैट कमिंस के 19वें ओवर में 22 रन जड़ दिए. उनकी इस 60 रनों की पारी की बदौलत केकेआर 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही. जिसके जवाब में एसआरएच केवल 120 रन ही बना सकी.  

बीच IPL नीता अंबानी ने खरीद लिया KK का ये सितारा, इसी सीजन खेलता आएगा नजर

जहीर खान से मिलने पहुंचे रोहित शर्मा, बीच में मिले ‘लॉर्ड’, फिर हुई गजब की नोकझोक

क्रिस गेल की रेटिंग, रोहित और कोहली नहीं, इन तीन खिलाड़ियों को दिए सबसे ज्यादा नंबर, धोनी के लिए कही बड़ी बात

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola