जहीर खान से मिलने पहुंचे रोहित शर्मा, बीच में मिले ‘लॉर्ड’, फिर हुई गजब की नोकझोक
Shardul Thakur and Rohit Sharma meet up before LSG vs MI clash. Image: Video grab/X
Rohit Sharma and Shardul Thakur Meetup: IPL 2025 में 4 अप्रैल को एलएसजी और एमआई के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. अब तक हुए 6 मुकाबलों में लखनऊ ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को सिर्फ 1 जीत मिली है. मैच से पहले एकाना स्टेडियम में रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और जहीर खान की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ. मुंबई इंडियंस ने इस हल्के-फुल्के पल को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा की मजेदार बातचीत हुई.
Rohit Sharma and Shardul Thakur Meetup: IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 4 अप्रैल को इस सीजन का 16वां मुकाबला खेला जाना है. हार्दिक पांड्या की एमआई पलटन मुंबई में केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद ऋषभ पंत की टीम से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें लखनऊ का पलड़ी भारी दिखता है. उसने अब 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 1 जीत के साथ मुंबई कमजोर दिखती है. हालांकि इस कांटेदार मुकाबले से पहले एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले का माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया.
मुंबई इंडियंस ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, एलएसजी के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और मेंटर जहीर खान (Zaheer Khan) से मिलते नजर आए. जैसे ही रोहित मैदान में पहुंचे, अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर शार्दुल ठाकुर ने मजाक में कहा, “रोहित शर्मा एक ही जन को मिलने आता है ग्राउंड में– द लॉर्ड.”
इस पर रोहित मुस्कराते हुए बोले, “खुद को ‘द लॉर्ड’ बोल रहा है?”
शार्दुल तुरंत बोले, “और क्या? तूने ही तो रखा है नाम.”
इसके बाद रोहित ने जहीर खान की ओर रुख किया और उन्हें गले लगाते हुए कहा, “मिस्टर खान, हाउ आर यू मैन?”
शुक्रवार को होने वाला MI और LSG के बीच का मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक तीन में से केवल एक-एक मैच जीत पाई हैं और लय हासिल करने के लिए जूझ रही हैं. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस खासकर बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है. जहां केकेआर के खिलाफ रायन रिकेल्टन ने प्रभावित किया, वहीं रोहित शर्मा के बड़े स्कोर की कमी और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति टीम की चिंता का कारण बने हुए हैं.
दूसरी ओर, लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में मुंबई से ठीक नीचे है और निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर निर्भर है, जबकि मिशेल मार्श ने भी योगदान दिया है. हालांकि, शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई को गेंदबाजी में और बेहतर करने की जरूरत है. वहीं ऋषभ पंत ने भी अब तक अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है. इस मैच में उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी. मुकाबला शाम को 7.30 बजे शुरू होगा.
बदसलूकी और फिर किट बैग पर मारी लात, यशस्वी जायसवाल ने इस खिलाड़ी के कारण छोड़ी मुंबई, रिपोर्ट
पहले परफ्यूम निकाला, अब काट खाई विराट की उंगली! फिर कर दी बड़ी डिमांड, देखें दुलारे खिलाड़ी का Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










