‘मुझे उसके तेवर…’, बार-बार फेल हो रहे रोहित शर्मा पर बोले मार्क बाउचर, कहा- जल्द ही वह…
Rohit Sharma plays shot during MI vs SRH match. Image: Social Media (Johns)/X
IPL 2025 Mark Boucher Supports Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या पर खूब चर्चा हो रही है. रोहित की फॉर्म चिंता का विषय रही है, उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 82 रन बनाए हैं. वहीं, हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को मजबूती दे रहा है. हालांकि पूर्व कोच मार्क बाउचर ने रोहित, हार्दिक और विल जैक्स पर भरोसा जताया है.
IPL 2025 Mark Boucher Supports Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, खासकर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भूमिका पर. जहां एक ओर रोहित शर्मा अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं टीम के पूर्व कोच मार्क बाउचर का मानना है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे. रोहित इस सीजन में अब तक छह पारियों में रोहित केवल 82 रन ही बना पाए हैं. दूसरी ओर, कप्तान हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. बाउचर ने विल जैक्स की भी तारीफ करते हुए पूरी टीम पर भरोसा जताया है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में लय में लौट रहे हैं और जल्दी ही बड़ी पारी खेलेंगे. रोहित इस सत्र में छह मैचों ��ें अर्धशतक नहीं बना सके. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को 26 रन का स्कोर उनका सर्वोच्च स्कोर है. मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच बाउचर ने आईपीएल प्रसारकों से बात करते हुए कहा ,‘‘हमने इस मैच में रोहित शर्मा की शैली के बड़े छक्के देखे. मुझे उसके तेवर पसंद आये. उसने गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन बनाने के मौके तलाशे. वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा.’’
वहीं नौ गेंद में 21 रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक पंड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से है. जब वह अच्छा खेलता है तो टीम जीतती है. अब वह सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं बल्कि बीच के ओवरों में भी गेंदबाजी कर रहा है और विकेट भी ले रहा है. इससे उसका आत्मविश्वास बढेगा.’’
विल जैक्स के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह दबाव में लग रहा है और उस तरह से प्रदर्शन नहीं रहा है, जैसा वह करना चाहता होगा. लेकिन वह शानदार खिलाड़ी है और जबरदस्त हरफनमौला है. उसने कुछ अहम विकेट लिये जिससे बतौर बल्लेबाज भी उसका आत्मविश्वास बढा है. आखिरकार वह योगदान दे पा रहा है और इस लय को कायम रखना चाहेगा.’’
MI vs SRH मैच का हाल
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए. मुंबई ने लक्ष्य को 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विल जैक्स (2 विकेट और 36 रन) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ मुंबई ने अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर की है और वह अब 7वें नंबर पर पहुंच चुकी है.
भाषा के इनपुट के साथ.
दिल से दूर नहीं इशान, नीता अंबानी ने बच्चे की तरह किया दुलार, भावुक दिखे किशन
रोहित शर्मा ने लगाया खास शतक, विराट, गेल और डिविलियर्स की लिस्ट में हुए शामिल
डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










