डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल

Updated:
विज्ञापन

Dale Steyn on his IPL Predicgtions. Image: SunRisers Orange Army/ X

IPL 2025 MI vs SRH, Dale Steyn Prediction Falls flat: आईपीएल में अक्सर दिग्गज खिलाड़ियों की कई तरह की भविष्यवाणियां देखने को मिलती हैं. ऐसा ही एक दावा डेल स्टेन ने आईपीएल शुरू होने से पहले किया था, जिसमें उन्होंने MI vs SRH मैच में 300 रन बनने की बात कही थी. हालांकि वानखेड़े में खेला गया यह मुकाबला उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, तो स्टेन अपनी ही बात से कई बार पलटे और मजाक मस्ती करते हुए खुद को ही ट्रोल कर दिया.

विज्ञापन

IPL 2025 MI vs SRH, Dale Steyn Prediction Falls flat: आईपीएल में कई दिग्गजों की भविष्यवाणी आती रहती हैं. कभी टीमों के चैपियन बनने की प्रिडिक्शन की जाती है तो कभी किसी खिलाड़ी विशेष की परफॉर्मेंस को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं. इसी तरह का दावा डेल स्टेन ने किया था और वो भी आईपीएल शुरू होने से पहले ही. उन्होंने जो दावा किया था, वो कुछ हद तक सच्चाई के काफी करीब था, लेकिन ऐसा हो न सका. दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला खेला गया, जिसे लेकर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेल स्टेन ने लगभग एक महीने पहले भविष्यवाणी की थी.

दरअसल, 23 मार्च को SRH द्वारा सीजन के पहले मैच में 287 रन ठोकने के बाद डेल स्टेन ने यह भविष्यवाणी की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. लेकिन जैसे ही SRH की पारी 162 रन पर खत्म हुई, फैंस ने स्टेन को उनकी भविष्यवाणी की याद दिला दी.

इस पर स्टेन ने खुद ही लिखा कि शायद हम आज रात ऐसा होते नहीं देखेंगे. 

स्टेन की भविष्यवाणी पर मुंबई इंडियंस ने भी ट्रोलिंग करने में कोई देरी नहीं की. अपने आधिकारिक हैंडल से एमआई ने ट्वीट किया हमने 300 से क्या कहा? आज रात नहीं.” इसके साथ उन्होंने एक इमोजी भी पोस्ट की. 

स्टेन ने अपनी भविष्यवाणी का ज्यादा मजाक उड़ते देख, खुद ही मजाक को अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने मजेदार अंदाज में खुद को ही ट्रोल करते हुए लिखा, “शायद हम आज रात 300 रन देखेंगे, लेकिन दोनों टीमों को मिलाकर.”

MI vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को बांधकर रखा और SRH के किसी भी बल्लेबाज को खुलकर खेलने नहीं दिया. हालांकि आखिरी ओवरों में टीम ने कुछ रन जरूर बनाए और एसआरएच ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. भले ही आखिरी में कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन उनके टॉप-6 बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रन बनाए और अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बनाकर 11 गेंद बाकी रहते चार विकेट से जीत हासिल कर लिया. 

टीम के फैसले से खुश नहीं संजू सैमसन! राहुल द्रविड़ के सामने ही दिखी नाराजगी, सामने आया Video

‘उनका जाने का समय आ गया’, रोहित शर्मा पर तीखा हमला, बुरे प्रदर्शन पर बरस पड़ा दिग्गज

आज क्या लाया है? सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब, मैदान पर हुई जांच का ये है पूरा माजरा, Video

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola