ePaper

रोहित शर्मा ने लगाया खास शतक, विराट, गेल और डिविलियर्स की लिस्ट में हुए शामिल

Updated at : 18 Apr 2025 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma plays a shot during MI vs SRH match. Image: PTI

IPL 2025 Rohit Sharma Completes 100 Sixes at Wankhede Stadium: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भले ही इस सीजन खास ना चला हो, लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर छक्का लगाकर वानखेड़े में अपने 100 आईपीएल छक्के पूरे किए. इसके साथ ही रोहित वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा आईपीएल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 Rohit Sharma Completes 100 Sixes at Wankhede Stadium: मुंबई इंडियंस के ओपनर और पूर्व कप्तान का बल्ला इस आईपीएल सीजन कोई खास नहीं चल रहा. हालांकि शर्मा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. शुरुआत से ही रोहित आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और मोहम्मद शमी के खिलाफ लगाया गया एक छक्का उन्हें रिकॉर्ड बुक में ले गया. अपनी 26 रन की पारी में 16 गेंद का सामना किया और 3 छक्के लगाए. 

रोहित शर्मा ने SRH के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 आईपीएल छक्के पूरे कर लिए. रोहित आईपीएल में वानखेड़े मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शमी ने छोटी लेंथ की गेंद फेंकी जिसे रोहित ने पूरी तरह से नहीं जड़ा, फिर भी गेंद बाउंड्री के बाहर गई और इसी के साथ वह यह खास रिकॉर्ड बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए. शमी के खिलाफ लगे इस छक्के के अलावा रोहित ने दो और छक्के जड़े, जिससे उनकी कुल संख्या 102 तक पहुंच गई. 

हालांकि किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में विराट कोहली 130 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि उनके दो पूर्व साथी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100 से अधिक छक्के जड़ चुके हैं. रोहित अब चौथे स्थान पर हैं और उनके पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड 85 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

IPL में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली – 130 छक्के, चिन्नास्वामी स्टेडियम

क्रिस गेल – 127 छक्के, चिन्नास्वामी स्टेडियम

एबी डिविलियर्स – 118 छक्के, चिन्नास्वामी स्टेडियम

रोहित शर्मा – 103 छक्के, वानखेड़े स्टेडियम

कीरोन पोलार्ड – 85 छक्के, वानखेड़े स्टेडियम

वानखेड़े में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन

अगर आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की बात करें, तो लिस्ट में रोहित शर्मा 102 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद कीरोन पोलार्ड हैं, उनके नाम परन 85 छक्के हैं. तीसरे स्थान पर, सूर्यकुमार यादव  46 छ्क्के के साथ मौजूद हैं. अंबाती रायुडू ने 43 और जोस बटलर 41 छक्के के साथ चौथे और पांचवे नंबर पर हैं.

SRH का 163 रन का लक्ष्य, MI ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 162 रन पर रोक दिया. जवाब में MI के ओपनर्स रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत की और जल्दी ही 32 रन जोड़ दिए. हालांकि, रोहित 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए आए और 36 रन की पारी के साथ उन्होंने 18.1 ओवर में 166 रन तक एमआई की पारी पहुचाकर जीत दिला दी. 

डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल

टीम के फैसले से खुश नहीं संजू सैमसन! राहुल द्रविड़ के सामने ही दिखी नाराजगी, सामने आया Video

‘उनका जाने का समय आ गया’, रोहित शर्मा पर तीखा हमला, बुरे प्रदर्शन पर बरस पड़ा दिग्गज

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola