धोनी-रोहित या विराट, इस सीजन अब तक किसका बल्ला सबसे कम बोला? देखिए दिग्गजों के हाल

Updated:
विज्ञापन

MS Dhoni, Virat Kohli and Rohit Sharma

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत के साथ ही फैंस की निगाहें फिर से तीन दिग्गजों धोनी, कोहली और रोहित पर हैं. तीनों ही अपनी-अपनी टीमों के स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. धोनी बैटिंग ऑर्डर में नीचे आ रहे हैं, रोहित फॉर्म से जूझ रहे हैं और कोहली भी अभी पूरी तरह रंग में नहीं हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि रन बनाने की रेस में फिलहाल सबसे आगे कौन है? Dhoni Kohli and Rohit Runs in IPL 2025.

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 अपने शुरुआती दौर में है और फैन्स की निगाहें एक बार फिर उन दिग्गज खिलाड़ियों पर हैं, जिन्होंने सालों तक इस लीग में अपना जलवा दिखाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों ही बड़े नाम इस सीजन में मैदान पर नजर आ रहे हैं. तीनों ही अपने फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी हैं, जिनके लिए फैंस भी बड़ी उम्मीद की नजरों से देखते हैं. हालांकि इन तीनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें हैं. जहां धोनी बैटिंग ऑर्डर में नीचे उतर रहे हैं तो रोहित शर्मा टीम से ही बाहर हो रहे हैं. फिलहाल कोहली को लेकर ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं है. तमाम आलोचना और प्रतिक्रियाओं के बीच आइए देखते हैं कि तीनों खिलाड़ियों में रन बनाने के मामले में इस सीजन कौन आगे हैं. 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस ने इस बार 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया, लेकिन अब तक के तीन मैचों में वे केवल 21 रन ही बना सके हैं. उनका औसत 7.00 और स्ट्राइक रेट 105.00 रहा है. बल्ले से ना तो कोई अर्धशतक आया, न ही बड़ी पारी. वानखेड़े जैसे अपने घरेलू मैदान पर भी वे रंग में नहीं दिखे. सीएसके के खिलाफ रोहित 0 पर आउट हुए, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 रन तो कोलकाता के खिलाफ 13 रन, जबकि लखनऊ के खिलाफ उन्हें बैटिंग का मौका ही नहीं लगा और टीम से ही बाहर कर दिए गए. जिन गुजरात और केकेआर के खिलाफ तो उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार गया था. 

महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया और उन्होंने सीमित मौकों में भी असरदार प्रदर्शन किया है. अनकैप्ड होने के कारण चेन्नई ने इसका फायदा उठाया और अपने सबसे बड़े स्टार को फिर से टीम में जोड़ लिया. लेकिन चार पारियों में सिर्फ 3 बार बल्लेबाजी करने वाले धोनी अब वो धोनी नजर नहीं आ रहे. इस सीजन अब तक उन्होंने 76 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.18 है. इस दौरान धोनी के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.  धोनी ने तीन मैचों में अब तक 30, 16, नाबाद 30 रन बनाए हैं,  लेकिन उनसे जो उम्मीदें वो पूरी होती नहीं दिख रही. पांच बार की चैंपियन टीम चार मैचों में से 3 मैच हारकर 9वें नंबर पर है.

विराट कोहली (Virat Kohli) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 21 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा. अपने स्टेचर के हिसाब से तो नहीं हां, धोनी और रोहित से उनका रिकॉर्ड इस सीजन अब तक बेहतर ही है. तीन मैचों में विराट ने 97 रन ठोक दिए हैं. उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 134.72 रहा है. 59 रन की नाबाद पारी के साथ उन्होंने दिखाया कि वह अब भी वह अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. 

तीनों खिलाड़ियों में जहां विराट ने बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई है, वहीं धोनी ने अपनी सीमित भूमिका में उपयोगिता साबित की है. दूसरी ओर रोहित शर्मा अब भी फॉर्म की तलाश में हैं, जिससे मुंबई की चिंता बढ़ती जा रही है. ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल के सबसे बड़े रन स्कोरर हैं, लेकिन इस समय धोनी और रोहित की बैटिंग सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. 

विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं, धोनी की ड्रीम टीम में बस ये तीन खिलाड़ी, किसी और क्यों नहीं चुना? खुद बताया

प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद

ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola