टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

Updated:
विज्ञापन

IPL 2025 Final Preity Zinta Reaction after PBKS Lost.

IPL 2025 Final Preity Zinta Reaction: विराट कोहली की आरसीबी ने 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया, जबकि पंजाब किंग्स की हार के बाद प्रीति जिंटा भी भावुक हो गईं. सोशल मीडिया पर दोनों के भावुक पल वायरल हो गए, जहां विराट रोते नजर आए और प्रीति अपनी टीम को सांत्वना देती दिखीं.

विज्ञापन

IPL 2025 Final Preity Zinta Reaction: 18 साल के लंबे इंतजार और कई नाकामियों के बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार आईपीएल 2025 की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी जीत ली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 6 रन पीछे रह गया और 184 रन ही बना सका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली के रोते हुए और अपने साथियों को गले लगाते हुए भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिर मैदान में आईं. गईं, अपनी टीम पंजाब किंग्स की हार के बाद वे भी भावुक हुईं. हर मैच में टीम के 12वें खिलाड़ी की तरह प्रीति जिंटा ने अपनी टीम को संभाला. लेकिन खेल की रीत ही यही है, आखिरी मैच में जीत की बाजी जिसके हाथ आए वही विजेता होता है. 

हार के बाद प्रीति जिंटा बेहद उदास नजर आईं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रीति जिंटा को मैदान में उतरते हुए और अपनी टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए देखा गया. सफेद और लाल रंग की पारंपरिक कुर्ता पहने प्रीति भावुक होकर कप्तान श्रेयस अय्यर के पास पहुंचीं. तस्वीरों में उनकी आंखें नम और चेहरा मायूसी से भरा हुआ दिखा. अगर आरसीबी 18 साल से फाइनल जीतने का इंतजार कर रही थी, तो पंजाब का हाल भी यही था. 11 साल बाद एक बार खिताबी सफर तय करने के बाद उसे फिर से निराशा मिली. 

प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालकिन रही हैं. उनकी टीम के प्रति भावनात्मक जुड़ाव, स्टेडियम में नियमित मौजूदगी और खिलाड़ियों को समर्थन देने की लगन ने उन्हें आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी मालिकों में से एक बनाया. प्रीति और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन ने एक्स/ट्विटर पर लिखा, “भाई, ये भी तो 18 साल से इंतजार ही कर रही है” (साथ में रोने वाला इमोजी). एक प्रीति जिंटा फैन ने लिखा, “मैं तो IPL देखता भी नहीं, लेकिन फिर भी चाहता था कि पंजाब किंग्स जीते… बस प्रीति की मुस्कान देखने के लिए!” एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, “प्रीति जिंटा डिज़र्व करती हैं कि आईपीएल 2025 फाइनल जीतें.” अंत में एक यूजर ने लिखा, “प्रीति जिंटा के लिए दुख हो रहा है… वह भी तो सालों से इंतजार कर रही हैं! अच्छा खेला पंजाब किंग्स!”

IPL 2025 Final मैच का कैसा रहा हाल

अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल में कोहली के 43 रन की बदौलत आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और क्रुणाल पांड्या व जोश हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर (1) का अहम विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लेकर मैच का पासा पलट दिया. अंत में शशांक सिंह ने 61 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका. विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार और कई असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीत लिया. 

RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से… 

‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola