ePaper

IPL 2020 MI vs SRH: सनराइजर्स और प्लेऑफ के बीच खड़ी है मुंबई की मजबूत दीवार

Updated at : 02 Nov 2020 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 MI vs SRH: सनराइजर्स और प्लेऑफ के बीच खड़ी है मुंबई की मजबूत दीवार

Abu Dhabi: Sunrisers Hyderabad players celebrate the wicket of Nitesh Rana of Kolkata Knight Riders during their Indian Premier League 2020 cricket match at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Saturday, Sept. 26,2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI) (PTI26-09-2020_000175B)

शारजाह : अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर (RCB) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को यहां मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा. हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं.

विज्ञापन

शारजाह : अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर (RCB) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को यहां मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा. हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं.

आक्रामक जॉनी बेयरस्टॉ को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है. ऋदिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है. रॉयर चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है. आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था, ‘2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी.’ सनराइजर्स हैदराबाद को यह पता है कि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होगी, जो अपने पांचवें आईपीएल खिताब की तरफ बढ़ रही है.

Also Read: IPL 2020: कोलकाता ने राजस्थान को और चेन्नई ने पंजाब को किया प्लेऑफ से बाहर, देखें पूरा प्वाइंट टेबल

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी. ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नयी और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है. रोहित की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित को चयन नहीं हुआ है और दो हफ्ते पहले चोटिल (मांसपेशियों में खिंचाव) होने वाले इस खिलाड़ी के उबरने का कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. अंक तालिका में शीर्ष पर जगह पक्की कर चुकी मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कोई मौका नहीं देना चाहेगी.

Also Read: IPL 2020 KKR vs RR Score : प्ले आफ से बाहर हुआ राजस्थान, कोलकाता ने 60 रन से हराया
टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी.

मैच शाम भारतीय समयानुसार 7.30 बजे से शुरू होगा.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola