IPL 2024 का शेड्यूल जारी! 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Feb 2024 9:31 AM
Mumbai: Ravindra Jadeja of Chennai Super Kings celebrates after taking a wicket of David Miller during match 12 of the Indian Premier League 2021 between the Chennai Super Kings and the Rajasthan Royals, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Monday, April 19, 2021. (PTI Photo/ Sportzpics for IPL)(PTI04_19_2021_000283A)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार कर रहे खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है. आईपीएल इस दिन से लीग की शुरुआत करने की योजना बना रहा है. आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इसका खुलासा […]
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार कर रहे खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है. आईपीएल इस दिन से लीग की शुरुआत करने की योजना बना रहा है. आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया.
दो चरणों में खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 17वां सीजन
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया, बीसीसीआई 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू करने की योजना बना रहा है. आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा दो हिस्सों में की जाएगी. पहले भाग के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी और फिर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दूसरे भाग के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.
लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही खेला जाएगा आईपीएल 2024
आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, आईपीएल 2024 आगामी चरण 22 मार्च से शुरू होगा और लोकसभा चुनावों के बावजूद इसका आयोजन पूरी तरह से देश में ही होगा. आम चुनाव के अप्रैल और मई में होने की संभावना है और यही कारण है कि आईपीएल के 17वें सत्र का कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया है.
पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी
आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, शुरुआत में इस लीग के केवल पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. बाकी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद होगी. धूमल ने कहा, हम टूर्नामेंट को 22 मार्च से शुरू करने की योजना बना रहे हैं. हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हम सबसे पहले शुरुआती कार्यक्रम जारी करेंगे. पूरा टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा.
2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था
मालूम हो इससे पहले 2009 में आम चुनावों के दौरान आईपीएल के पूरे सत्र का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था जबकि 2014 में इसके कुछ मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था. इसके बाद 2019 के आम चुनावों के दौरान इस लीग का आयोजन पूरी तरह से देश में ही हुआ था.
इस दिन होगा आईपीएल का फाइनल
जून में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर आईपीएल के फाइनल का आयोजन 26 मई को हो सकता है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप में पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इस टूर्नामेंट का आगाज एक जून को अमेरिका और कनाडा के मैच के साथ होगा. आमतौर पर आईपीएल का उद्घाटन मैच पिछले साल के विजेता और उपविजेता के बीच होता है. ऐसे में इसका शुरुआती मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










